केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शांतनु ठाकुर ने कहा कि वोट लूट में शामिल टीएमसी नेता व सांसद ममता बाला ठाकुर को भी केंद्रीय बल नहीं छोड़ सकता।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शांतनु ठाकुर ने कहा कि वोट लूट में शामिल टीएमसी नेता व सांसद ममता बाला ठाकुर को भी केंद्रीय बल नहीं छोड़ सकता। इस पर उत्तर चौबीस परगना जिले के तहत विधानसभा क्षेत्र बागदा में मतुआ समुदाय में आक्रोश है।
वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप, केंद्रीय बल की कार्रवाई के बाद हंगामा
मतुआ बहुल विधानसभा क्षेत्र बागदा से मिली जानकारी के मुताबिक बागदा में कुछ बूथों पर वोटिंग में वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश हो रही थी। इसकी सूचना पर केंद्रीय बल वहां पहुंचा और एक टीएमसी नेता को गिरफ्तार कर लिया। इस पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। घटना की सूचना मिलने पर टीएमसी नेता व सांसद ममता बाला भी वहां पहुंची और उन्होंने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर पर टीएमसी नेता को केंद्रीय बल से गिरफ्तार करवाने और भाजपा की उम्मदीवार के पक्ष में वोट डलवाने का आरोप लगाया।
बूथ पर बढ़ा तनाव, शांतनु ठाकुर के दौरे पर विवाद
मिली जानकारी के अनुसार टीएमसी नेताओं द्वारा केंद्रीय बल के खिलाफ विरोध करने से पहले बूथ पर केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर गए थे। टीएमसी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शांतनु ठाकुर का विरोध करना शुरू किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वे भाजपा उम्मीदवार के पक्ष वोट डलवा रहे थे। भाजपा की उम्मीदवार उनकी पत्नी है। शांतनु ठाकुर टीएमसी के कार्यकर्ताओं को विरोध को देखते हुए वहां से चले गए। उनके जाने के बाद केंद्रीय बल पहुंचा और टीएमसी के नेता को गिरफ्तार कर लिया।
टीएमसी कार्यकर्ताओं पर वोटिंग में बाधा डालने का आरोप
टीएमसी की नेता और सांसद ममता बाला ठाकुर के विरोध को देखते हुए केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने केंद्रीय बल का पक्ष लेते हुए टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर वोटिंग में बाधा डालने का आरोप लगाया और टीएमसी सांसद ममता बाला की आलोचना की।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/uae-announces-exit-from-opec-and-opec/180949
यूएई का ओपेक और ओपेक+ से बाहर निकलने का ऐलान, ऊर्जा नीति में बड़ा बदलाव