प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में निकाला...

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का जुलूस, ममता बनर्जी का धर्मनिरपेक्षता संदेश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव क्षेत्र भावनीपुर में भाजपा और विपक्षी दल के नेता शिभेंदु अधिकारी ने सनातनियों के जुलूस का नेतृत्व करते हुए दोल (होली) के मौके पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का जुलूस ममता बनर्जी का धर्मनिरपेक्षता संदेश

फाइल फोटो |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव क्षेत्र भावनीपुर में भाजपा और विपक्षी दल के नेता शिभेंदु अधिकारी ने सनातनियों के जुलूस का नेतृत्व करते हुए दोल (होली) के मौके पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कहा कि यह देश हिंदुओं का है। यहां हिंदू रहते हैं और यह हिंदुस्तान है। उन्होंने हिंदुओं को एकजुट होने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने लोगों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोल के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस देश में सभी धर्म के लोग रहते है। सर्वधर्म समभाव है। धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए शपथ लें। वहीं, भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया कि धर्मनेरपक्षता का कोई मतलब नहीं है। धर्मनिरपेक्षता होती ही नहीं। इस देश में धर्मनिरपेक्षता नहीं चलेगा।

सनातनी भक्तों के साथ किया जुलूस का नेतृत्व

भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी की भवानीपुर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। उन्होने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस बार विधानसभा चुनाव में नहीं जीतने देने की चुनौती दी है। उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार कार्यकर्म किए जा रहे हैं। उन्होंने सनातनी भक्तों का कृष्ण मूर्ति के साथ जुलूस का नेतृत्व किया।

बता दें कि पुलिस प्रशासन ने कोलकाता में दोल में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए चार हजार पुलिस जवानों को तैनात किया है और 400 पुलिस चौकी स्थापित की गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/nepal-votes-on-march-5-after-turbulent-political-upheaval/147055

नेपाल में 5 हिंसक प्रदर्शनों के बाद सत्ता के लिए जंग, मैदान में शाह, ओली और थापा

Related to this topic: