प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप

लाड़ली बहना के नए रजिस्ट्रेशन पर विवाद, 1.51 लाख महिलाएं हुईं अपात्र

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना के नए पंजीयन को लेकर विधानसभा में सियासी माहौल गरमा गया। कांग्रेस के विधायकों ने योजना में बदलाव और पात्रता शर्तों पर सवाल उठाए।

लाड़ली बहना के नए रजिस्ट्रेशन पर विवाद 151 लाख महिलाएं हुईं अपात्र

फाइल फोटो |

भोपाल। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना के नए पंजीयन को लेकर विधानसभा में सियासी माहौल गरमा गया। कांग्रेस के विधायकों ने योजना में बदलाव और पात्रता शर्तों पर सवाल उठाए, जिस पर सरकार की ओर से मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि 60 वर्ष की आयु पूरी होने के कारण करीब 1.51 लाख महिलाएं योजना से अपात्र हो गई हैं।

लाभार्थी महिलाओं को योजना से बाहर किया गया

विधानसभा परिसर के बाहर कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी कर सरकार पर आरोप लगाया कि नई शर्तों से कई लाभार्थी महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया है। विपक्ष ने मांग की कि उम्र सीमा और अन्य नियमों की समीक्षा की जाए ताकि पहले से लाभ ले रहीं महिलाओं को नुकसान न हो।

सरकार ने कहा, योजना के नियम पहले से तय थे

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि योजना के नियम पहले से निर्धारित हैं और 60 वर्ष से अधिक आयु होने पर लाभ स्वतः समाप्त हो जाता है। अधिकारियों के अनुसार यह प्रावधान योजना के प्रारंभिक दिशा-निर्देशों में ही शामिल था।

सबसे अधिक लाभार्थी इंदौर की

राज्य में सबसे अधिक लाभार्थी संख्या इंदौर जिले में है। यहां से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट आते हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इंदौर जिले में लगभग 4,38,147 महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है।

योजना को लेकर सियासत तेज

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए इस मुद्दे पर सियासत और तेज हो सकती है, क्योंकि योजना राज्य की प्रमुख जनकल्याण योजनाओं में से एक मानी जाती है और इसका बड़ा मतदाता वर्ग पर प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/mexico-blazes-after-el-menchos-death-25-troops-killed-in-cartel-retaliation/145489

ड्रग माफिया 'एल मेंचो' की मौत के बाद मेक्सिको में तांडव: 25 जवानों की मौत, 20 राज्यों में भड़की हिंसा

Related to this topic: