प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रचार के बीच ममता का चुनाव आयुक्त को पत्र

चुनाव प्रचार में व्यस्त रहते हुए भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को फिर लिखा पत्र

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिख कर नए वोटर बनाने के लिए फार्म छह के दुरुपयोग को रोकने की मांग करते हुए वैध वोटरों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

चुनाव प्रचार में व्यस्त रहते हुए भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को फिर लिखा पत्र

Election Concerns |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिख कर नए वोटर बनाने के लिए फार्म छह के दुरुपयोग को रोकने की मांग करते हुए वैध वोटरों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

बाहरी लोगों को वोटर बनाने का आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पत्र में जिक्र किया है कि मुख्य चुनाव अधिकारी के यहां नए वोटर बनाने के लिए फार्म छह काफी संख्या में जमा किए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में नहीं रहने वाले दूसरे राज्यों के लोगों को वोटर बनाया जा रहा है। उन्होंने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यकलापों के प्रति नाराजगी जताई है।

एसआईआर और मौतों का भी जिक्र

उन्होंने अपने पत्र में एसआईआर के चलते दो सौ से अधिक लोगों की मौत की घटनाओं का उल्लेख करने के साथ-साथ वैध वोटरों नाम हटाए जाने की समस्या का जिक्र किया है।

वैध वोटरों के अधिकारों की मांग

उन्होंने वैध वोटरों के अधिकारों की रक्षा करने पर जोर देते हुए कहा है कि जिन वैध वोटरों को नाम काटा गया है, उनके नाम को वोटर लिस्ट में जोड़ा जाना चाहिए।

यह भी पढ़े: नर्मदा नदी में नाव पलटी...

https://www.primenewsnetwork.in/state/boat-capsizes-in-narmada-river-brave-youths-save-passengers/153266

Related to this topic: