प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अखिलेश पर पूजा पाल का बड़ा हमला

अखिलेश यादव पर बरसीं पूजा पाल, कहा- सपा को पीड़ितों के दर्द से ज्यादा माफियाओं की चिंता

सपा से बागी विधायक पूजा पाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर माफियाओं के साथ खड़े होने का आरोप लगाते हुए उनकी कड़ी आलोचना की है।

अखिलेश यादव पर बरसीं पूजा पाल कहा- सपा को पीड़ितों के दर्द से ज्यादा माफियाओं की चिंता

Pooja Pal Slams Akhilesh Yadav, Accuses SP of Prioritizing Mafia Over Victims |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर माफियाओं के साथ खड़े होने का आरोप लगाते हुए उनकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जब कुख्यात माफिया और अपराधी अतीक अहमद और उसके बेटों पर कार्रवाई हुई तब सबसे ज्यादा दर्द समाजवादियों को हुआ था। विधायक पूजा पाल ने कहा कि अखिलेश यादव मुस्लिम वोट बैंक के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्हें पीड़ितों का दर्द दिखाई नहीं देता। विधायक ने कहा कि जब अपराधियों पर कार्रवाई होती है तो वे उसे फर्जी बता देते हैं लेकिन कभी भी पीड़ितों के लिए आवाज नहीं उठाते।

अखिलेश यादव की कथनी और करनी में फर्क

समाजवादी पार्टी में जाने को लेकर सवाल पूछे जाने पर पूजा पाल ने कहा, "मुझे लगा था कि अखिलेश यादव के कारण समाजवादी पार्टी बदल रही है, माफियाओं से दूरी बना रही है। नई सोच और न्याय की उम्मीद में मैं वहां गई थी। उस समय लगा कि अपराध के खिलाफ रुख सख्त होगा।" वहीं, पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें जल्द समझ आ गया कि अखिलेश यादव की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। उन्होंने कहा, "मुझे जल्द समझ आ गया अखिलेश यादव की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है। जब मुझे न्याय मिला, तब समाजवादी पार्टी मेरे साथ खड़ी नहीं हुई। जहां माफियाओं के लिए सहानुभूति और पीड़ितों के लिए सवाल हों, वहां रहना मेरे लिए संभव नहीं था। विचार नहीं मिले, इसलिए मैंने समाजवादी पार्टी छोड़ दी।"

पाल समाज का सपा से मोहभंग

प्रदेश में अगले साल में होने वाले विधानसभा चुनाव में पाल समाज के रुख पर बात करते हुए पूजा पाल कहा कि पाल समाज वहीं रहेगा जहां उसे सम्मान और न्याय मिला है। उन्होंने कहा, "जिस सरकार में हमें न्याय मिला, पाल समाज उसी के साथ मजबूती से खड़ा है। हमारा समाज अब जाग चुका है। वोट भी सोच-समझकर देगा और अपने सम्मान के साथ खड़ा रहेगा।" यह पूछे जाने पर कि क्या वे भविष्य में सपा में जाएंगी, उन्होंने कहा कि जहां विचार नहीं मिलते वहां जाने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने अपने खराब अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि अब सपा में वापसी का कोई कारण ही नहीं है। उन्होंने न्याय और सिद्धांत को पार्टी से उपर बताया।

सपा और योगी सरकार के बीच अंतर का जिक्र

भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर विधायक ने कहा कि उन्हें किसी पद या कुर्सी का कोई लालच नहीं है। उन्हें पार्टी से जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने पहले की सपा सरकार की तुलना आज की योगी सरकार से करते हुए कहा कि सपा सरकार के समय अपराधी खुले घूमते थे, आज कानून का डर है। पहले पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकता था, आज न्याय मिल रहा है। पहले महिलाएं डरती थीं, आज निडर होकर निकलती हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने अपनी आंखों से देखा है- कौन न्याय के साथ है और कौन माफियाओं के साथ, मेरा फैसला उसी पर है। पाल समाज और प्रदेश की जनता अब डर की नहीं, न्याय की राजनीति के साथ है।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/floods-in-kenya-due-to-heavy-rainfall-10-dead/182260

केन्या में भारी बारिश और बाढ़ से 10 की मौत, पुल टूटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Related to this topic: