प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शिक्षा सेवा आयोग पोर्टल तैयार नहीं होने से...

शिक्षा सेवा आयोग पोर्टल तैयार नहीं होने से लटकीं असिस्टेंट प्रोफेसर, शिक्षकों की भर्तियां

उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं टीजीटी-पीजीटी शिक्षकों की बड़ी संख्या में भर्ती होनी है। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग का अधियाचन पोर्टल तैयार नहीं होने के कारण ये भर्तियां काफी दिनों से लंबित है।

शिक्षा सेवा आयोग पोर्टल तैयार नहीं होने से लटकीं असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षकों की भर्तियां

Portal Delay Stalls Recruitment of Thousands of Teachers in Uttar Pradesh |

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं टीजीटी-पीजीटी शिक्षकों की बड़ी संख्या में भर्ती होनी है। लेकिन उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग का अधियाचन पोर्टल तैयार नहीं होने के कारण ये भर्तियां काफी दिनों से लंबित हैं। 

यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर एवं टीजीटी-पीजीटी शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विवरण तैयार है। उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग को इसका अधियाचन भी भेजा जा चुका है। लेकिन अभी तक आयोग का पोर्टल ही तैयार नहीं हो पाया है जिसकी वजह से शिक्षकों के हजारों पदों की भर्ती लंबे समय से अटकी हुई है।

असिस्टेंट प्रोफेसर के 1250 पदों का भेजा गया है अधियाचन

उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के सूत्रों के अनुसार विभिन्न कारणों से आयोग का अधियाचन पोर्टल तैयार नहीं हो पाया है। अधियाचन पोर्टल के इंतजार में शिक्षकों के हजारों पदों की भर्ती अटकी है। ऐसे में अब नए सिरे से अधियाचन भेजना होगा।

सूत्रों ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के 1250 पदों का अधियाचन भेजा गया था। इसी तरह से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से भी टीजीटी-पीजीटी के 22 हजार से अधिक पदों का विवरण भेजा गया था लेकिन शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से अब पोर्टल के माध्यम से ही अधियाचन भेजने का निर्णय लिया गया है। यह पोर्टल छह महीने पहले ही तैयार हो जाना था लेकिन अक्तूबर में इसकी प्रक्रिया शुरू हो सकी। हालांकि आयोग ने जल्द ही इसके तैयार होने की उम्मीद जतायी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/humayun-kabir-will-field-candidates-in-182-assembly-seats-in-west-bengal/102735

हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 182 सीटों पर खड़ा करेंगे उम्मीदवार

Related to this topic: