सिंहस्थ महाकुंभ 2028 के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उज्जैन में बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं।
Power experts from Ayodhya visit Indore-Ujjain to provide guidance for Simhastha 2028 |
इंदौर। सिंहस्थ महाकुंभ 2028 के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उज्जैन में बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में प्रयागराज महाकुंभ में बिजली प्रबंधन का अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ अधिकारियों की एक टीम इंदौर और उज्जैन पहुंची है। इस टीम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय अधिकारियों को अपने अनुभव साझा करना और सिंहस्थ 2028 के दौरान निर्बाध, सुरक्षित और प्रभावी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देना है।
इंदौर और उज्जैन की बिजली वितरण व्यवस्था की समीक्षा
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम मंगलवार को इंदौर पहुंची। यह टीम पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर इंदौर और उज्जैन की मौजूदा बिजली वितरण व्यवस्था की समीक्षा करेगी।सिंहस्थ के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। विशेषज्ञों के सुझावों और तकनीकी मार्गदर्शन के आधार पर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी।
कार्यशालाल का आयोजन
गौरतलब है कि पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों की एक टीम पहले ही प्रयागराज जाकर महाकुंभ के दौरान की गई बिजली व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अध्ययन कर चुकी है। प्रयागराज से आए विशेषज्ञ अधिकारी अपने चार दिवसीय दौरे के दौरान इंदौर और उज्जैन में कार्यशालाओं का आयोजन भी करेंगे। इन कार्यशालाओं में वे अधिकारी शामिल होंगे जिन्होंने महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई थी। इन प्रयासों का उद्देश्य सिंहस्थ 2028 के दौरान बिजली से जुड़ी किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुचारु सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/issue-of-poor-quality-vc-room-was-raised-in-the-bjp-legislature-party-meeting/101631
भाजपा विधायक दल की बैठक में उठा घटिया गुणवत्ता वाले वीसी रूम का मुद्दा