उत्तर प्रदेश में बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बैलेंस को लेकर यूपी पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) ने नयी व्यवस्था शुरू करने का एलान किया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बैलेंस को लेकर यूपी पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) ने नयी व्यवस्था शुरू करने का एलान किया है। नयी व्यवस्था के अन्तर्गत अगर प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं के एकाउंट में बैलेंस जीरो हो जाता है, तो घर की बिजली अपने आप बंद हो जाएगी। नयी व्यवस्था 13 मार्च से पूरी तरह लागू हो रही है।
बैलेंस खत्म होते ही कट जाएगी बिजली
यूपी पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) ने बिजली चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने के लिए प्रीपेड बिजली मीटरों को लेकर बड़े बदलाव का एलान किया है। पावर कॉरपोरेशन द्वारा राज्य में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बैलेंस शून्य होने पर बिजली कनेक्शन स्वतः कटने की नई प्रणाली लागू की गई है। इस व्यवस्था में बैलेंस जीरो होते ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाएगी, जिससे प्रीपेड उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के लिए समय पर रिचार्ज करना अनिवार्य होगा।
13 मार्च से पूरी तरह ऑटोमेटिक होगा सिस्टम
बिजली विभाग के मुताबिक 13 मार्च से यदि किसी उपभोक्ता के स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म हो जाता है, तो उसकी बिजली सप्लाई अपने आप बंद हो जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया ऑटोमैटिक होगी और इसके लिए किसी कर्मचारी को मौके पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मोबाइल रिचार्ज की तरह करना होगा बिजली रिचार्ज
नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को पहले से बिजली का रिचार्ज करना होगा। ठीक उसी तरह जैसे मोबाइल फोन में बैलेंस खत्म होने से पहले रिचार्ज करना पड़ता है। अगर मीटर में मौजूद बैलेंस शून्य हो जाता है, तो सिस्टम खुद ही बिजली की सप्लाई रोक देगा।
प्रदेश में 77 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए गए
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 77.10 लाख स्मार्ट मीटर इंस्टॉल किए जा चुके हैं। इनमें से सबसे बड़ी संख्या यानी 70.44 लाख मीटर पूरी तरह से 'प्रीपेड स्मार्ट मीटर' (Prepaid Smart Meters) के रूप में कार्य कर रहे हैं।
'पहले भुगतान करें, फिर इस्तेमाल करें' की व्यवस्था
प्रीपेड व्यवस्था का सीधा सा अर्थ है- 'पहले भुगतान करें, फिर इस्तेमाल करें'। जिस तरह आप अपने स्मार्टफोन का टॉकटाइम या डेटा खत्म होने से पहले उसे रिचार्ज करते हैं, ठीक उसी तरह अब आपको अपने घर की बिजली चालू रखने के लिए स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करना होगा।
ग्रिड से कमांड मिलते ही कट जाएगी सप्लाई
13 मार्च से यह प्रणाली राज्य भर में पूरी तरह से ऑटोमेटेड मोड में आ जाएगी। इसका मतलब है कि जैसे ही आपका बैलेंस शून्य पर पहुंचेगा, ग्रिड से कमांड के जरिए आपके घर की बिजली तुरंत डिस्कनेक्ट कर दी जाएगी। इसके लिए किसी लाइनमैन को आपके घर आने की आवश्यकता नहीं होगी।
बिजली बिल से जुड़ी समस्याएं होंगी कम
पावर कॉरपोरेशन का कहना है कि इससे बिजली बिल से जुड़ी कई पुरानी समस्याएं खत्म होंगी। गलत बिल, औसत बिलिंग और बकाया भुगतान जैसी परेशानियों को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
भविष्य में और घरों में लागू होगी व्यवस्था
पावर कॉरपोरेशन के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 77 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से बड़ी संख्या प्रीपेड सिस्टम पर काम कर रही है। आने वाले समय में और भी घरों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी ताकि पूरी बिजली व्यवस्था को डिजिटल बनाया जा सके।
उपभोक्ताओं को बैलेंस पर रखना होगा नजर
13 मार्च के बाद इस सिस्टम को पूरी तरह ऑटोमेटिक मोड में लागू किया जाएगा। इसलिए उपभोक्ताओं को अपने मीटर का बैलेंस समय-समय पर चेक करते रहना होगा।
यह भी पढ़े: बैनामा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कैबिनेट फैसला
https://www.primenewsnetwork.in/state/up-cabinet-before-ragistry-kahatauni-will-chek/148416