प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस ने बिजली तार चोर गैंग का किया भंडाफोड़

बलिया पुलिस ने बिजली तार चोर गैंग का किया भंडाफोड़, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

बलिया में बिजली के तार चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने मुठभेड़ के बाद खुलासा किया। एक बदमाश घायल हुआ और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान व हथियार बरामद किए गए।

बलिया पुलिस ने बिजली तार चोर गैंग का किया भंडाफोड़ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

Power Wire Theft Gang Busted in Ballia, Five Arrested After Encounter |

बलिया (उत्तर प्रदेश)। बलिया जनपद के कोतवाली बांसडीह पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब बिजली के तार चोरी करने वाले एक सक्रिय गैंग को पुलिस मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग

बीती रात पुलिस की टीम ग्राम हुसैनाबाद में नहर पटरी पर चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि बिजली के तार काटने वाले कुछ बदमाश पिकअप वाहन में सवार होकर इलाके में घूम रहे हैं। बांसडीह पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 31 वर्षीय बदमाश धर्मेंद्र कुमार निवासी बालूपुर, थाना खेजरी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

चार सहयोगियों समेत गैंग पकड़ा गया

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने धर्मेंद्र के अन्य चार सहयोग को भी गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से एक बाल अपचारी भी शामिल है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हल्दी थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा तुरहा, नितेश पटेल और दीपक साहू के रूप में हुई है।

हथियार और चोरी के बिजली तार बरामद

पुलिस की छापेमारी में अवैध हथियार और चोरी का सामान बरामद हुआ है। धर्मेंद्र कुमार के पास से .315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस तथा बिजली काटने वाला कटर बरामद हुआ है। वही विश्वकर्मा तुरहा के पास से एक नाजायज चाकू और दीपक साहू के पास से एक .315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही पिकअप गाड़ी से चोरी किए गए बिजली के तार भी बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में चोरी की घटनाओं का खुलासा

घायल बदमाश धर्मेंद्र कुमार ने पूछताछ में कबूला कि उसने और उसके साथियों ने 2- 3 जुलाई और 4-5 जुलाई की रात को ग्राम हुसैनाबाद में बिजली के तारों की चोरी की थी। पुलिस अब इस गैंग के अन्य संपर्क को खंगाल रही है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। 

यह भी पढ़ें:   रोहतास में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर चार घंटे जाम

Related to this topic: