प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

कांग्रेस ने नेम प्लेट पर पोती काली स्याही प्राइम न

प्रतिमा बागरी के मामले में मप्र सरकार हुई सक्रिय

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रातिमा बागरी के बचाव में उसी तरह सक्रियता दिखाई है, जैसी उसने सोफिया कुरैशी पर विजय शाह के विवादित बयान के बाद दिखाई थी।

प्रतिमा बागरी के मामले में मप्र सरकार हुई सक्रिय

प्रतिमा बागरी के मामले में मप्र सरकार हुई सक्रिय

कांग्रेस ने नेम प्लेट पर पोती काली स्याही

प्राइम न्यूज नेटवर्क

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रातिमा बागरी के बचाव में उसी तरह सक्रियता दिखाई है, जैसी उसने सोफिया कुरैशी पर विजय शाह के विवादित बयान के बाद दिखाई थी।जब यह उजागर हुआ कि बागरी के भाई और बहनोई गांजा तस्करी में शामिल थे, तब भी भाजपा उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई के मूड में नहीं दिखती। पार्टी इसे जातिगत समीकरणों के कारण दबाने की कोशिश कर रही है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, प्रदेश संगठन द्वारा केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई रिपोर्ट में बागरी के विरुद्ध कार्रवाई की कोई सिफ़ारिश नहीं थी।

केंद्रीय इकाई का रुख 

केंद्रीय नेतृत्व आमतौर पर राज्य इकाई की सिफ़ारिशों के आधार पर किसी नेता के ख़िलाफ़ कार्रवाई पर विचार करता है। चूँकि प्रदेश नेतृत्व का झुकाव बागरी के पक्ष में है, इसलिए संभावना यही है कि पार्टी उनके विरुद्ध कोई कदम न उठाए।

बागरी के बयान उलझे, झूठ उजागर

प्रातिमा बागरी ने अपने भाई को लेकर अलग-अलग और विरोधाभासी बयान दिए हैं। मीडिया के सामने उनके द्वारा कही गई बातें अब सच से अलग साबित हुई हैं। पार्टी की प्रदेश इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को बताया किमंत्री का भाई होने के बावजूद पुलिस ने अनिल बागरी के खिलाफ कार्रवाई की।सरकार के संज्ञान में मामला आने के बाद उसने कठोरता दिखाई है। फिलहाल जांच के परिणाम का इंतजार करना आवश्यक है।पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है जब किसी मंत्री के करीबी रिश्तेदार का नाम अपराध से जुड़ा पाया गया है।इससे पहले, मंत्री राकेश शुक्ला के करीबी रिश्तेदार द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था, लेकिन उस पर भी पार्टी चुप रही थी।

मंत्री के बंगले की नेमप्लेट काली की गई, सुरक्षा में चार पुलिसकर्मी तैनात

मंत्री प्रातिमा बागरी के भाई और बहनोई गांजा तस्करी में शामिल बताए जा रहे हैं, लेकिन उनकी नेमप्लेट की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने, जिलाध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व मेंमंत्री के आधिकारिक बंगले के गेट पर लगी नेमप्लेट पर काली स्याही पोत दी।कांग्रेस कार्यकर्ता सुरक्षा अवरोधकों को पार करके मंत्री निवास के गेट तक पहुँच गए।घटना के बाद बंगले पर चार पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

इसे भी पढ़ेंः

भारत 2040 तक चाँद पर मनुष्य भेजने को अग्रसर: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ल

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-is-advancing-towards-sending-humans-to-the-moon-by-2040/100826

Related to this topic: