प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रयागराज में आयोजित हुआ यूपी डायलॉग - चैप्टर 2

प्रयागराज में आयोजित हुआ यूपी डायलॉग - चैप्टर 2, विकास यात्रा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में ‘फ्रेंड्स of यूपी’ द्वारा ‘यूपी डायलॉग - चैप्टर 2’ आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक युवाओं ने प्रदेश की विकास यात्रा पर चर्चा की।

प्रयागराज में आयोजित हुआ यूपी डायलॉग - चैप्टर 2 विकास यात्रा पर हुआ मंथन

Prayagraj Hosts UP Dialogue - Chapter 2 Focusing on Development |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश में पिछले एक दशक के दौरान हुए बदलाव, विकास कार्यों और युवाओं के लिए तैयार हुए नए अवसरों को लेकर रविवार को प्रयागराज में यूपी डायलॉग - चैप्टर 2 का आयोजन किया गया। फ्रेंड्स ऑफ यूपी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक युवा स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कानून-व्यवस्था से लेकर अर्थव्यवस्था, शिक्षा, रोजगार के अवसर और धार्मिक पर्यटन तक विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों और युवाओं के बीच विस्तार से संवाद हुआ। यूपी डायलॉग के दूसरे चैप्टर में यूपी डिकेड को केंद्र में रखते हुए उत्तर प्रदेश की पिछले एक दशक की विकास यात्रा पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने राज्य में हुए बदलावों के साथ ही बदलते सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य पर अपनी बात रखी।

कानून-व्यवस्था और शिक्षा के अवसरों पर चर्चा

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अर्चना सिंह ने कानून एवं न्याय व्यवस्था से जुड़े विषयों पर युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुरक्षित और सशक्त भविष्य के निर्माण के लिए बेहद जरूरी है और सरकार की विभिन्न नीतियों का बड़ा लाभ युवा वर्ग को मिल रहा है। इसके साथ ही अरुणेश सिंह ने अर्थशास्त्र, वित्त और शिक्षा क्षेत्रों में युवाओं के लिए मौजूद संभावनाओं पर चर्चा की, जबकि प्रो. राजेश कुमार गर्ग ने भी युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने जोर दिया कि प्रदेश की विकास प्रक्रिया में युवाओं की भूमिका केवल लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि सक्रिय भागीदार के रूप में महत्वपूर्ण है।

धार्मिक पर्यटन और दो सत्रों में हुआ संवाद

UP Decade संवाद के दौरान उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के बढ़ते दायरे, सांस्कृतिक विरासत और उससे जुड़े विकास को स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़कर देखा गया। पूरे कार्यक्रम को दो प्रमुख सत्रों में बांटा गया था, जिसमें पहले सत्र में विशेषज्ञों ने विचार रखे और दूसरे सत्र में युवाओं ने कानून-व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और विकास से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछे और अपने सुझाव रखे। फ्रेंड्स ऑफ यूपी के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा से जोड़ना और नीति तथा समाज से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक संवाद को आगे बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें:   योगी सरकार में यूपी में मेडिकल शिक्षा का विस्तार, 36 से बढ़कर हुए 85 मेडिकल कॉलेज

Related to this topic: