प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज

सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, उज्जैन में 11 और इमारतों पर चला बुलडोजर

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत महाकाल मंदिर मार्ग के बेगमबाग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। नगर निगम ने 11 इमारतों को हटाने का अभियान शुरू किया है।

सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज उज्जैन में 11 और इमारतों पर चला बुलडोजर

सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज |

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच उज्जैन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज हो गई है। महाकाल मंदिर पहुंचकर मार्ग के बेगमबाग क्षेत्र में नगर निगम ने 11 इमारतों को हटाने की कार्रवाई शुरू की है। खास बात यह रही कि इन इमारतों को भवन मालिकों ने पहले खुद खाली किया, जिसके बाद नगर निगम के बुलडोजर और पोकलेन मशीनों से इन्हें जमींदोज किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान उज्जैन विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पुलिस प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद रहा। 

सिंहस्थ 2028 के लिए 99 इमारतें ध्वस्त

प्रशासन के अनुसार, उज्जैन विकास प्राधिकरण के 48 आवासीय भूखंडों के नियम विरुद्ध 106 हिस्से कर व्यावसायिक निर्माण किए गए थे। इन निर्माणों को हटाने की कार्रवाई चौड़ीकरण योजना के तहत की जा रही है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन वर्षों में इस क्षेत्र की 88 इमारतें तोड़ी जा चुकी हैं, जबकि अब 11 और इमारतों पर कार्रवाई की जा रही है। यानी अब तक कुल 99 इमारतें हटाई जा चुकी हैं। अब इस स्थान पर ब्रिज निर्माण प्रस्तावित है। सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि प्रस्तावित ब्रिज का निर्माण कब शुरू होता है और तय समयसीमा में कितना काम पूरा हो पाता है। 

ये भी पढ़ें- बाराबंकी में बारिश से धान की फसल बर्बाद, मुआवजे के लिए भटक रहे किसान
 

Related to this topic: