प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हरियाणा मॉडल लागू करने की तैयारी..

हरियाणा मॉडल लागू करने की तैयारी, सैलरी 58 हजार तक बढ़ेगी

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में कार्यरत अतिथि विद्वानों (Guest Faculty) के लिए खुशखबरी है। उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश में ‘हरियाणा मॉडल’ लागू करने की दिशा में..

हरियाणा मॉडल लागू करने की तैयारी सैलरी 58 हजार तक बढ़ेगी

हरियाणा मॉडल लागू करने की तैयारी, सैलरी 58 हजार तक बढ़ेगी |

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में कार्यरत अतिथि विद्वानों (Guest Faculty) के लिए खुशखबरी है। उच्च शिक्षा विभाग प्रदेश में ‘हरियाणा मॉडल’ लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से अतिथि विद्वानों की सैलरी बढ़कर 58 हजार रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकती है और उन्हें रिटायरमेंट तक नौकरी की सुरक्षा भी मिलेगी।

नई नीति से सेवा असुरक्षा समाप्त होगी

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के शासकीय कॉलेजों में वर्तमान में करीब 4500 अतिथि विद्वान सेवाएं दे रहे हैं। अब तक उन्हें अस्थायी व्यवस्था के तहत कार्य करना पड़ता था, जिससे वेतन और सेवा सुरक्षा को लेकर असमंजस बना रहता था, लेकिन नई नीति के लागू होने के बाद उनकी सेवा-असुरक्षा समाप्त हो जाएगी।

स्थिरता के साथ सुधरेगी शैक्षणिक गुणवत्ता

उच्च शिक्षा विभाग के सूत्रों का कहना है कि हरियाणा मॉडल के तहत अतिथि विद्वानों को नियमित शिक्षकों के समान एक तय वेतन संरचना और दीर्घकालीन सेवा का लाभ दिया जाएगा। इससे न केवल आर्थिक स्थिरता मिलेगी, बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता में भी सुधार आने की उम्मीद है।

मांग को पूरा करने वाला फैसला, शीघ्र घोषणा संभव

अतिथि विद्वानों का कहना है कि यह फैसला लंबे समय से चली आ रही उनकी मांगों को पूरा करने वाला है। वेतन बढ़ोतरी और रिटायरमेंट तक नौकरी की गारंटी मिलने से हजारों शिक्षकों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल प्रस्ताव अंतिम चरण में बताया जा रहा है और जल्द ही इस पर आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/33rdfoundation-day-of-hwwa-echoes-of-women-empowerment/131348

Related to this topic: