प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिलीगुड़ी में छलका राष्ट्रपति का दर्द

सिलीगुड़ी कार्यक्रम में ममता बनर्जी की गैरमौजूदगी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी पहुंची लेकिन वहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या राज्य सरकार की तरफ से कोई मंत्री मौजूद नहीं हुआ।

सिलीगुड़ी कार्यक्रम में ममता बनर्जी की गैरमौजूदगी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

President Murmu Upset Over Mamata Banerjee’s Absence at Siliguri Event |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी पहुंची लेकिन वहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या राज्य सरकार की तरफ से कोई मंत्री मौजूद नहीं हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को यह खल गया। उन्होंने इस पर दुख जताया। उन्होंने अपने को पश्चिम बंगाल की बेटी व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को छोटी बहन कहा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उनके (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) मन में क्या समाया है, वे जाने। मैं बहुत दुखी हूं लेकिन में यहां आकर खुश हूं क्योंकि यहां बहुत लोग आए। लोग मेरे पास नहीं पहुंच पाते हैं, मै दूर हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदती मुर्मू ने कहा कि शायद उनके (ममता बनर्जी) मन में था कि कोई न आए और प्रेसिडेंट ऐसे ही उठ कर चले जाएं। जेनरली देखा जाए तो राष्ट्रपति आते हैं तो मुख्यमंत्री को भी आना चाहिए। किसी मंत्री को आना चाहिए लेकिन नहीं आए।

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राज्यपाल का तो तबादला हो गया है। संथाली, आदिवासी, गैर आदिवासी, हिंदी बांग्ला, गोरखा सभी मिल जुल कर रहें। यह सभी का देश है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-pledges-no-attacks-on-neighbors-rejects-surrender/147791

ईरान ने पड़ोसी देशों पर हमला न करने का किया ऐलान, आत्मसमर्पण की संभावना से किया इनकार

Related to this topic: