फतेहपुर में मानसिक रूप से विक्षिप्त पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में पुलिस ने वांछित आरोपी बबलू को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।
फतेहपुर: सुल्तानपुर घोष पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोप में वांछित अभियुक्त बबलू पुत्र राम अवतार निवासी बंद का पुरवा, मजरे कम्पूरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
शारीरिक संबंध का दबाव बनाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, मामले में 29 जुलाई को पीड़िता की ओर से शिकायत देकर मुकदमा संख्या 102/2026 दर्ज कराया गया था। आरोप है कि अभियुक्त पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर अभद्रता किए जाने का भी आरोप लगाया गया था। पुलिस ने शनिवार रात करीब 12:35 बजे चौकी चौराहा से हुसैनगंज जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस बरामद
तलाशी में तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक आरिफ पटेल, हेड कांस्टेबल आनंद यादव और कांस्टेबल राज किशोर शामिल रहे।
ये भी पढ़ें- H1N1 से संक्रमित इमरान हाशमी, फैंस को दी तबीयत की जानकारी