प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंदौर के एमवाय अस्पताल की चौथी मंजिल से कैदी फरार

इंदौर के एमवाय अस्पताल की चौथी मंजिल से कैदी फरार

Madhya Pradesh : इंदौर। यहां के एमवाय अस्पताल में एक कैदी चौथी मंजिल से कूद गया और फरार हो गया। मालूम हो कि अस्पताल में निर्माण का काम चल रहा है..

इंदौर के एमवाय अस्पताल की चौथी मंजिल से कैदी फरार

इंदौर के एमवाय अस्पताल की चौथी मंजिल से कैदी फरार |

Madhya Pradesh : इंदौर। यहां के एमवाय अस्पताल में एक कैदी चौथी मंजिल से कूद गया और फरार हो गया। मालूम हो कि अस्पताल में निर्माण का काम चल रहा है। इसके लिए मचान बनाया गया है। इसी मचान का सहारा लेकर कैदी नीचे उतरा। उधर जेल गार्ड ने बेड पर कैदी को नहीं पाया तो इसकी सूचना अधिकारी और पुलिस को दी। इस पर संयोगितागंज थाना पुलिस कैदी की तलाश में जुट गई। 

संयोगितागंज पुलिस ने बताया, कैदी विशाल, खरदे का पुत्र है। वह कुलकर्णी का रहने वाला है। वह बीमार था, इसीलिए उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। उसे एमवाय में 23 नबंबर को भर्ती किया गया था। शुक्रवार सुबह पुलिस का गार्ड किसी काम से बाहर गया तभी बालकानी से मचान के सहारे नीचे उतर गया औऱ भाग गया।

इधर, पुलिस के मुताबिक विशाल ने 2023 में बानगंगा इलाके में साथियों के साथ एक युवती की हत्या की थी। इसी के बाद से वह जेल में था। उसके फरार होने की जानकारी बाणगंगा और परदेशीपुरा पुलिस को दी गई है। इधर, परदेशपुरा पुलिस ने बताया कि श्याम नगर के अर्चना डाबर की 6 मई 2020 को हत्या कर दी गई थी।

इसी मामले में पुलिस ने विशाल प्रजापति और उसके दोस्त  सत्य नारायण और शिव नंदन को आरोपी बनाया। अर्चना डाबर और विशाल प्रजापति में पहले से दोस्ती थी। 6 मई 2020 को अर्चना ने छह से अधिक बार बिशाल को फोन किया।

इस पर विशाल ने उसे कुलकर्णी भट्टे पर बुलाया। वहीं सत्यम सोलंकी और शिव नंदन की मदद से उसका गला घोंट दिया और आरोपी पास के एक चैंबर में शव को डालकर उसके ऊपर नकम और मिट्टी डाल दिया। 22 जनवरी 2021 को पुलिस को वहां गला शव मिला। क्राइम ब्रांच ने मामले में सत्यम औऱ शिव को पकड़ा। यह भी बताया जाता है कि विशाल औऱ उसकी पत्नी कविता में अर्चना को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-is-continuously-increasing-pressure-on-venezuela/99317
 

Related to this topic: