प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

देह व्यापार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश

बूंदी के देवपुरा में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने 7 महिलाएं समेत 21 लोगों को दबोचा

राजस्थान के बूंदी में पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार के रैकेट का पर्दाफाश किया है।

बूंदी के देवपुरा में चल रहा था देह व्यापार का धंधा पुलिस ने 7 महिलाएं समेत 21 लोगों को दबोचा

Prostitution racket operating in Devpura, Bundi; police nab 21 people, including 7 women |

बूंदी,(राजस्थान)। पुलिस ने देवपुरा क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। बोगस ग्राहक भेजकर पुष्टि करने के बाद पुलिस ने मकान पर दबिश देकर मुख्य संचालक सहित 21 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 14 पुरुष और बाहर से लाई गई 7 महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने तलाशी में 3 डिजिटल भुगतान मशीनें, नकदी, मोबाइल फोन, कार, बाइक और एक लोडिंग टेम्पो जब्त किया। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। इसे जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

लम्बे समय से मिल रही थी शिकायत

बूंदी पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी ने बताया कि देवपुरा क्षेत्र स्थित एक मकान में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों की ओर से मिली सूचनाओं पर पुलिस ने पहले गोपनीय स्तर पर निगरानी रखी। इसके बाद एक बोगस ग्राहक को मौके पर भेजकर शिकायतों का सत्यापन कराया गया। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस की विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मकान पर दबिश दी। 

यह भी पढ़ेंः पाली में कोयला खदान के विरोध में आज किसानों का बड़ा आंदोलन
 

Related to this topic: