प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में...

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन

हिंदू समर्थक संगठन “बांगिया हिंदू महामंच” ने बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनुस का पुलता जलाया।

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन

Protests in Siliguri against the murder of a Hindu youth in Bangladesh |

कोलकाता। हिंदू समर्थक संगठन “बांगिया हिंदू महामंच” ने बांग्लादेश में हिंदू युवक की नृशंस हत्या के विरोध में सिलीगुड़ी में विरोध प्रदर्शन किया और बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनुस का पुलता जलाया। महामंच ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह हिदू हत्या की घटना के मामले में हस्तक्षेप और कार्रवाई करे।

दिपू चंद्र दास हत्या के मामले में दस लोगों की हुई है गिरफ्तारी

महामंच की ओर से कहा गया कि बांग्लादेश में दिपू चंद्र दास नाम के 27 साल के युवक को पीट-पीट कर मार डाला गया और उसके शव को जला दिया गया। इस घटना से हिंदू समुदाय में आक्रोश है। बांग्लादेश में दिपू चंद्र दास हत्या के मामले में बांग्लादेश में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन बांग्लादेश में हिंदू पर जुल्म थमा नहीं हैं और वे आतंकित है।

बांग्लादेश की भयावह स्थिति में हिंदुओं पर हो रहा है जुल्म

कहना न होगा कि बांग्लादेश में इंकलाब मंचो के संयोजक छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी को गोली लगी थी और इलाज के दौरान सिंगापुर में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई और अभी तक जारी है। बांग्लादेश की भयावह स्थिति में हिंदुओं पर जुल्म हो रहा है। भारत, खासकर पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से रक्षार्थ भाग कर हिंदुओं से आने की संभावना बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/imran-khan-calls-for-nationwide-protests/101996

इमरान ने देशव्यापी आंदोलन किया आह्वान, पाक में फिर हिंसक विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू होने की आशंका

Related to this topic: