प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंदौर-रतलाम में पानी संकट पर जनता का गुस्सा

इंदौर और रतलाम में पानी के लिए हाहाकार, जनता का गुस्सा सड़कों पर उतरा

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। इंदौर की सड़कों पर रविवार को पानी दो, पानी दो के नारे गूंज उठे।

इंदौर और रतलाम में पानी के लिए हाहाकार जनता का गुस्सा सड़कों पर उतरा

Madhya Pradesh News |

इंदौर/रतलाम। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। इंदौर की सड़कों पर रविवार को "पानी दो, पानी दो" के नारे गूंज उठे। शहर में फ्री पानी की सुविधा बंद होने से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद रहवासियों ने सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम किया। साथ ही लोगों ने पानी दो-पानी दो के नारे भी लगाए।

​कांग्रेस पार्षदों ने किया नेतृत्व

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस पार्षदों ने किया। शहर के अलग-अलग चौराहों पर चक्काजाम होने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस भीषण और तपती धूप में सैकड़ों यात्री कई घंटों तक सिटी बसों और अन्य वाहनों में फंसे रहे। इंदौर के साथ-साथ रतलाम जिले से भी इसी तरह के कड़े विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं।

मप्र के 37 जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 'लू' का अलर्ट

​राजधानी भोपल इस समय भीषण गर्मी और जानलेवा लू (Heatwave) की चपेट में है। राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 37 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है, और अगले 4 दिनों तक इससे कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

नौगाव व खजुराहो सबसे गर्म रहा

छतरपुर जिले का नौगांव और खजुराहो सबसे गर्म स्थान दर्ज किए गए। नौगांव में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.5°C और खजुराहो में 45.4°C तक पहुंच गया।

​उज्जैन में पारा 43 डिग्री पहुंचा

उज्जैन सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान 43 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़े: जनता दरबार में शुभेंदु अधिकारी ने सुनी समस्याएं

Related to this topic: