प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुलताई में गलत इलाज से मौतों का आरोप

मुलताई में गलत उपचार को लेकर निजी क्लिनिक के खिलाफ फूटा जनाक्रोश

बैतूल जिले के मुलताई में गलत उपचार से लगातार हो रही मौतों से नगर के निजी क्लिनिक के खिलाफ बुधवार जन आक्रोश फूट पड़ा है।

मुलताई में गलत उपचार को लेकर निजी क्लिनिक के खिलाफ फूटा जनाक्रोश

Public Protest Against Private Clinic in Multai |

बैतूल (मध्यप्रदेश)। बैतूल जिले के मुलताई में गलत उपचार से लगातार हो रही मौतों से नगर के निजी क्लिनिक के खिलाफ बुधवार जन आक्रोश फूट पड़ा है। युवाओं ने रैली निकालकर निजी क्लिनिक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

क्लिनिक बंद करने और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

इसमें पारेगांव रोड स्थित क्लीनिक बंद कराने एवं डाक्टर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुमीत शिवहरे, भाजपा पूर्व नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, समाजसेवी चिंटू खन्ना, युवाओं का नेतृत्व कर रहे निखिल जैन ने बताया कि डा. प्रवीण शुक्ला के द्वारा किए जा रहे उपचार से विगत वर्षों में कई लोगों की जान जा चुकी है। कुछ दिन पूर्व नगर के सन्नी सिंह की मौत तथा उसके पूर्व मोहित पाल की मौत डॉक्टर शुक्ला के गलत उपचार के कारण हुई है। इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में भी गलत उपचार से कई ग्रामीणों की मौत होने से आए दिन डॉक्टर शुक्ला के क्लीनिक में विवाद होते रहते हैं।

डिग्री जांच और क्लिनिक सील करने की उठी मांग

ऐसी स्थिति में डॉक्टर शुक्ला की डिग्रियों की जांच कर उनका क्लीनिक सील कर कड़ी कार्रवाई आवश्यक है। युवाओं ने बताया कि डॉक्टर प्रवीण शुक्ला के भाई ने विगत दिनों वीडियों जारी कर डाक्टर का कच्चा चिट्ठा सामने लाया था जिसमें उन पर फर्जी डिग्री से डॉक्टर बनने का भी आरोप लगाया गया था। पूरे मामले में लगातार मौतों के बाद डॉक्टर शुक्ला के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है।

एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन दाताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा गया है कि यदि एक सप्ताह में कोई कार्रवाई नही हुई तो आम जनता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी तथा डाक्टर शुक्ला का क्लीनिक बंद कराया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। शिकायत को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जा रहा है ताकि शीघ्र कार्रवाई हो सके।

यह भी पढ़ें: NHM के आदेश पर भड़के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी, नौकरी से निकालने की चेतावनी का किया विरोध

Related to this topic: