प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

यूपी में पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट मतदाता सूची का...

यूपी में पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार को

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के लिए पुनरीक्षित मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा।

यूपी में पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार को

Publication of draft voter list for Panchayat elections in UP on Wednesday |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव के लिए पुनरीक्षित मतदाता सूची के ड्राफ्ट का प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान अनुमान है कि 1.81 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए हैं जबकि 1.41 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। 

वैध मतदाता 30 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार ड्राफ्ट पुनरीक्षित मतदाता सूची के प्रकाशन के पश्चात 30 दिसंबर तक वैध मतदाता इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। प्रत्येक आपत्ति को निस्तारित करने के बाद छह फरवरी को अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद सूची में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा।

मतदाता सूची में इस बार जुड़े हैं कुल 40.19 लाख नए मतदाता

राज्य निर्वाचन आयुक्त आरपी सिंह ने बताया कि प्रदेश की पंचायत मतदाता सूची में इस बार कुल 40.19 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। यह पिछले आंकड़ों की तुलना में 3.26 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। आगामी 23 दिसंबर को इसकी ड्राफ्ट सूची सार्वजनिक की जाएगी।

पिछले चुनाव की तुलना में बढ़े 40.19 लाख मतदाता

राज्य निर्वाचन आयोग ने बीते सप्ताह मतदाता सूची के पुनरीक्षण के आंकड़े जारी किए थे। पुनरीक्षण के दौरान 1.81 करोड़ नए मतदाता जोड़े गए हैं। 1.41 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इस तरह पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 40.19 लाख मतदाता बढ़े हैं। जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं उनमें मृत, विस्थापित व डुप्लीकेट मतदाता हैं।

सूची से नाम कटने पर 30 दिसंबर तक दर्ज होगी आपत्ति

आयोग के मुताबिक नई सूची मंगलवार को ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी। अफसरों ने बताया कि अगर किसी मतदाता को लगता है कि वह योग्य है फिर भी नाम कट गया है या फिर किसी को कुछ अपडेट करवाना है तो उनको आपत्ति दर्ज करवानी होगी। इसके लिए उन्हें 30 दिसंबर तक समय दिया जाएगा। इसके लिए वह संबंधित बीएलओ या फिर अन्य प्रशासनिक व चुनाव संंबंधी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिस तथ्य पर आपत्ति की जाएगी उससे संबंधित साक्ष्य (दस्तावेज) भी मतदाता को उपलब्ध करवाना होगा। अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो सुधार किया जाएगा अन्यथा सूची में कोई बदलाव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/gujarat-ats-and-kutch-police-arrested-shooters-of-rohit-godara-naveen-boxer-gang/102047

गुजरात ATS और कच्छ पुलिस ने रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग के शूटर को किया गिरफ्तार

Related to this topic: