गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए मध्य रेलवे ने पुणे और गोरखपुर के बीच प्रतिदिन समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
पुणे/भोपाल (एमपी)। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए मध्य रेलवे (Central Railway) ने पुणे और गोरखपुर के बीच प्रतिदिन (Daily) समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह फैसला विशेष रूप से उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
पुणे-गोरखपुर 15 मई से 15 जुलाई तक चलेगी
ट्रेन संख्या 01415 (पुणे से गोरखपुर) और 01416 (गोरखपुर से पुणे) 15 मई से 15 जुलाई 2026 तक रोजाना चलेगी।यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन कुल 62 ट्रिप (प्रत्येक दिशा में) पूरी करेगी। इस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यात्री IRCTC की वेबसाइट या रेलवे काउंटर से अपनी सीटें बुक कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश में इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
मध्य प्रदेश के यात्रियों, विशेषकर भोपाल मंडल के लिए यह ट्रेन काफी मददगार साबित होगी। राज्य में इसके मुख्य स्टॉपेज इटारसी जंक्शन, रानी कमलापति (भोपाल), बीना जंक्शन होगा। इन स्टेशनों पर ठहराव होने से भोपाल, होशंगाबाद और विदिशा के आसपास के यात्रियों को गोरखपुर की ओर सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
ट्रेन का समय और कोच कंपोजिशन
ट्रेन नंबर 01415 पुणे स्टेशन से सुबह 06:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 04:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 01416 गोरखपुर से शाम 05:30 बजे चलेगी और तीसरे दिन तड़के 03:15 बजे पुणे (हडपसर) पहुंचेगी।
ट्रेन में ये कोच रहेंगे
इस स्पेशल ट्रेन में AC 2-टियर, AC 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल (अनारक्षित) कोच शामिल होंगे, ताकि हर वर्ग के यात्री सफर कर सकें। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की मांग बढ़ने पर इस तरह की और भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। अपनी यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) पर समय सारिणी की जांच अवश्य कर लें।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-ladli-laxmi-scheme-offers-143-lakh-support-for-girls/182698
मप्र में लाड़ली लक्ष्मी योजना में बेटियों के लिए ₹1.43 लाख तक की सहायता