प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिश्नोई गिरोह का सहयोगी करमवीर सिंह हिरासत में

कनाडा से प्रत्यर्पण के बाद पंजाब एजीटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी करमवीर सिंह को किया हिरासत में

कनाडा से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के करीबी सहयोगी करमवीर सिंह को दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया है।

कनाडा से प्रत्यर्पण के बाद पंजाब एजीटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी करमवीर सिंह को किया हिरासत में

Canada deported Lawrence Bishnoi associate Karamveer Singh |

चंडीगढ़ (पंजाब)। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी करमवीर सिंह को कनाडा से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​ने हिरासत में ले लिया है। पंजाब पुलिस ने एक पोस्ट में कहा, "अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ​​ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी करमवीर सिंह को कनाडा से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद नई दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया है।"

अनमोल बिश्नोई को रसद सहायता और छिपने की जगह मुहैया

पंजाब पुलिस ने बताया, “कर्मवीर सिंह को उसके निर्वासन के बाद नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया। एसएएस नगर स्थित राज्य अपराध पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), शस्त्र अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज था।” पुलिस ने बताया कि कर्मवीर सिंह ने अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े एक अन्य आरोपी अनमोल बिश्नोई को रसद सहायता और छिपने की जगह मुहैया कराई थी।

सीमा पार से सक्रिय वांछित अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने की प्रतिबद्ध

पुलिस ने आगे बताया कि 3 सितंबर, 2026 को पंजाब एजीटीएफ द्वारा कर्मवीर सिंह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। पंजाब पुलिस ने कहा, “आरोपी का आपराधिक इतिहास है जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, जबरन वसूली, शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध और अन्य आपराधिक गतिविधियां शामिल हैं।” पुलिस ने कहा, “उसके व्यापक आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।” पंजाब पुलिस ने कहा, “हम गैंगस्टरों के नेटवर्क को खत्म करने और सीमा पार से सक्रिय वांछित अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

वरिष्ठ अधीक्षक को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी

सोमवार को हरिद्वार जिले की रोशनाबाद जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली। एक अधिकारी ने बताया कि धमकी देने वाले ने कथित तौर पर 'लॉरेंस ग्रुप' का नाम लेकर उन्हें डराया-धमकाया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और एसओजी की तकनीकी टीम और साइबर टीम आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है। हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने रविवार को बताया कि जेल अधीक्षक को व्हाट्सएप पर धमकी भरा कॉल और कई संदेश मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

मामले की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन

भुल्लर ने कहा, “कल रोशनाबाद जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक ने पुलिस को सूचित किया कि उन्हें व्हाट्सएप पर एक कॉल आया जिसमें उन्हें धमकी दी गई और कई संदेश भी भेजे गए। इसके बाद उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एसआईडीसीयूएल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।” उन्होंने बताया कि शिकायत में एक वरिष्ठ अधिकारी का नाम शामिल है और एक गैंगस्टर का नाम लिया गया है; मामले की जांच के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। (इनपुटः ANI)

यह भी पढ़ेंः मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी सरकार पर हमला, 2,000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर शुल्क लगाने की तैयारी का लगाया आरोप

Related to this topic: