एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और बॉर्डर रेंज के साथ मिलकर मंगलवार को पंजाब में सीमा पार ड्रग तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 किलो हेरोइन बरामद किया है।
Punjab Anti-Narcotics Task Force seizes nearly 20 kg of heroin, arrests accused |
चंडीगढ़। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) और बॉर्डर रेंज के साथ मिलकर मंगलवार को पंजाब में सीमा पार ड्रग तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 किलो हेरोइन बरामद किया है। टीम ने सप्लाई चेन संभालने वाले मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
शुरुआती जांच के अनुसार, पंजाब पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से जुड़े थे और राज्य के कई जिलों में ड्रग खेप की डिलीवरी और डिस्ट्रीब्यूशन का कोऑर्डिनेशन कर रहे थे। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से जुड़ा है और पूरे क्षेत्र में ड्रग खेप की डिलीवरी और डिस्ट्रीब्यूशन का कोऑर्डिनेशन कर रहा था। सीमा पार हैंडलर्स की पहचान करने, सप्लाई रूट का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ed-seizes-285-crore-assets-of-ex-nhai-official-in-corruption-case/103753
भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने जब्त की पूर्व NHAI अधिकारी की 2.85 करोड़ रुपये की संपत्ति