प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पंजाब में लोगों को जनवरी से मिलेगा 10 लाख रुपये...

पंजाब में लोगों को जनवरी से मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, मुख्यमंत्री सेहत योजना की हुई शुरुआत

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत जनवरी से राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा।

पंजाब में लोगों को जनवरी से मिलेगा 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुख्यमंत्री सेहत योजना की हुई शुरुआत

Punjab govt to provide free medical treatment up to Rs 10 lakh |

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत जनवरी से राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को इस योजना को लागू करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री सितंबर में की थी राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की घोषणा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसी साल सितंबर में राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने की घोषणा की थी। मान ने इस संबंध में बात करते हुए बताया कि इसका योजना का लाभ 'सीएम हेल्थ कार्ड' के जरिए दिया जाएगा और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल (शनिवार) से शुरू हो जाएगी। इस हेल्थ कार्ड के तहत पंजाब के हर नागरिक को मुफ्त और बेहतर इलाज मिलेगा।

तरनतारन और बरनाला जिले से शुरू होगी प्रक्रिया

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि यह प्रक्रिया तरनतारन और बरनाला जिले से शुरू होगी, जहां दो से तीन दिनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आधार कार्ड, वोटर कार्ड या पासपोर्ट का उपयोग करके एक सरल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/ed-begins-money-laundering-probe-against-maulana-shamsul-huda-khan/102562

मौलाना शम्सुल हुदा खान के खिलाफ ED ने शुरू की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

Related to this topic: