प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के बाद कुरान पाठ का ऐलान

Babri Masjid in Murshidabad : बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के बाद कुरान पाठ का ऐलान, विधायक हुमायूं कबीर का ऐलान

Babri Masjid in Murshidabad : टीएमसी से निष्कासित विधायक और बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने वाले विवादासद नेता हुमायूं कबीर ने कोलकाता में “गीता पाठ” के मद्देनजर ऐलान किया।

babri masjid in murshidabad  बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के बाद कुरान पाठ का ऐलान विधायक हुमायूं कबीर का ऐलान

Babri Masjid in Murshidabad : बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के बाद कुरान पाठ का ऐलान, विधायक हुमायूं कबीर का ऐलान |

Babri Masjid in Murshidabad : टीएमसी से निष्कासित विधायक और बाबरी मस्जिद का शिलान्यास करने वाले विवादासद नेता हुमायूं कबीर ने कोलकाता में “गीता पाठ” के मद्देनजर ऐलान किया कि वे मुर्शिदाबाद में “कुरान पाठ” कराएंगे, जिसमें एक लाख से अधिक मुस्लिम हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों को अपने अपने धर्म के अनुसार, कार्यक्रम करने का अधिकार है। उन्हें गीता पाठ के प्रति सम्मान है। 

हुमायूं ने धर्म की राजनीति करने से इंकार किया और कहा कि राजनीति और धर्म दोनों अलग-अलग है। उनकी बढ़ती ताकत को देख कर उनके विरोधी उन पर धर्म की राजनीति करने का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने टीएमसी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे क्या कर रही है? खुद इस पर सोचे। उन्होने कहा कि टीएमसी ने उनकी उपेक्षा की है।

उन्होंने पार्टी विरोधी कोई भी काम करने से इंकार किया और राज्य के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता नगर निगम के चेयरमैन फिरहाद हकीम के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि  फिरहाद हकीम अगले विधानसभा चुनाव में यह समझ जाएंगे कि कौन मुस्लिम नेता है। सूत्रों के अनुसार हुमायूं कबीर एआइएमआइएम के प्रमुख ओवैसी से 2026 में विधानसभा चुनाव मिल कर लड़ने के बार में बातचीत कर रहे हैं। हुमायूं कबीर पहले ही 22 दिसंबर को अपनी नई पार्टी का गठन करने और एक सौ से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। 

हुमायूं कबीर का कहना है कि वे भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। वे 17 दिसंबर को विधायक पद से इस्तीफा करने वाले हैं, लेकिन भरतपुर के लोगों का कहना है कि उन्होंने उन्हें वोट देकर जिताया है। उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है। वे भरतपुर की जनता के प्रतिनिधि हैं और आगे भी प्रतिनिधि रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि वे विधायक पद से इस्तीफा नहीं भी दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/650indigo-flights-cancelled-dgca-issues-show-cause-notice/100269

Related to this topic: