Madhya Pradesh : पचमढ़ी। लेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यहां जंगल सफारी की। वे सुबह 6.15 में अपने काफिले के साथ रविशंकर भवन से पनारपानी गेट तक 10 किलोमीटर अपनी गाड़ी से सफर किया..
पचमढ़ी में राहुल गांधी की जंगल सफारी, जिला अध्यक्षों से बोले- असली ताकत जमीन से मिलती है
|
Madhya Pradesh : पचमढ़ी। लेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यहां जंगल सफारी की। वे सुबह 6.15 में अपने काफिले के साथ रविशंकर भवन से पनारपानी गेट तक 10 किलोमीटर अपनी गाड़ी से सफर किया। तब उनके साथ प्रदेश प्रभारी जीतू पटवारी,एसटीआर सहायक संचालक संजीव शर्मा, रेंजर विवेक तिवारी, कर्मचारी और सुरक्षा दस्ता था। इससे पहले शनिवार को होटल हाईलैंड में जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर को राहुल गांधी ने संबोंधित किया। राहुल देर से आये तो प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख ने कहा, हमारे यहां नियम है कि जो देर से प्रशिक्षण में आएं, उन्हें सजा मिलती है।
इस पर राहुल गाधी ने पूछा- मुझे क्या करना होगा। इस पर उन्होंने कहा, आपको 10 पुशअप लगाने होंगे। इस पर राहुल गांधी ने पुशअप लगाये। साथ में जिला अध्यक्षों ने भी पुशअप लगाये। इसके बात ढाई घंटे का सेशन चला। इसमें लर्न बाई फन का सेशन रहा। राहुल गांधी ने जुजुत्सु का अभ्यास करते हुए बताया कि अपनी जमीन पर पकड़ कैसे मजबूत होनी चाहये। आपके पैर मजबूती से जमीन पर होनी चाहिये। जमीन छोड़ दी तो पकड़ कमजोर हो जाएगी।
आप अपनी चिंता छोड़िए, सिर्फ काम पर ध्यान दीजिए
जिला अध्यक्षों ने कहा, हमें आशंका रहती है कि हमारे काम का मूल्यांकन होगा कि नहीं। इस पर राहुल गांधी ने कहा, आप रिपोर्टिंग और इवैलुएशन की चिंता छोड़ दीजिए। मैं आप लोगों के काम पर खुद नजर रखूंगा।आप अपनी चिंता छोड़िए, सिर्फ काम पर ध्यान दीजिए। आपकी चिंता पार्टी करेगी। राहुल गांधी सत्र में 45 मिनट बोले। इसके बाद जुजुत्सु की ड्रेस में प्रशिक्षण हाल में पहुंचे। जुजुत्सु का अभ्यास कर जिला अध्यक्षों को सिखाया, अगर कोई आदमी आपको मार रहा है तो उसकी तरफ ध्यान मत दीजिए।
उसे गले लगाइए। आपकी पकड़ जमीन पर मजबूत होगी। इससे आपका ध्यान भटकाने वाले का प्रयास विफल हो जाएगा। राहुल गांधी ने 4-5 जिला अध्यक्षों को बुलाकर बताया कि कैसे जमीप पर अपनी पैर मजबूत करें। उन्होंने विदेश नीति के बारे में बोले और सुपर पावर के बारे में बताया। कहा, सुपर पावर बनने की जंग में भारत अमेरिका और चीन के बीच कठपुतली बन रहा है। अमेरिका में राष्ट्रपति नहीं सेना पावरफुल है। राहुल गांधी ने कहा, जो मेरे खिलाफ बोलते हैं, वे मेरे गुरु हैं। मैं परवाह नहीं करता कि कौन मेरे बारे में क्या
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rajnath-singh-blunt-response-to-trump-claim-about-pakistan-nuclear-test/97035
Rajnath Singh : राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि जो देश परीक्षण करना चाहते हैं करें. हम किसी को रोकने नहीं जा रहे, लेकिन अगर वक्त आया तो भारत हर चुनौती का जवाब देने को तैयार है. वे एक न्यूज संस्थान को इंटरव्यू में अमेरिका के उस दावे को लेकर बयान दे रहे थे. जिसमें ट्रंप ने परमाणु परीक्षण को लेकर बयान दिया था.