प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राहुल गांधी ने टूटी सड़कें दिखाकर मांगा जवाब

दिशा बैठक में राहुल का सवाल, फंड के बावजूद विकास जमीन पर क्यों नहीं?

रायबरेली में दिशा बैठक के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मोबाइल पर जर्जर सड़कों और गड्ढों की तस्वीरें दिखाकर यूपी सरकार के मंत्री, डीएम और PWD अधिकारियों से सवाल किया।

दिशा बैठक में राहुल का सवाल फंड के बावजूद विकास जमीन पर क्यों नहीं

राहुल गांधी ने टूटी सड़कें दिखाकर मांगा जवाब |

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी बीजेपी के मंत्री सांसद विधायक जिला प्रशासन की विकास संबंधित कार्यक्रमों की 'दिशा' की बैठक में समीक्षा के तौर तरीके के लिए नेता विपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से तरीका सीखें, ट्यूशन ले लेवें!

राहुल ने टूटी सड़कें दिखाकर अफसरों से मांगा जवाब

नेता विपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली में बुधवार को बैठक में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय को अपने मोबाइल पर टूटी सड़कें दिखाकर यूपी सरकार के मंत्री अफसरों को अवाक कर दिया, जिले की सरकारी मशीनरी अफसर इंजीनियरों समुचित उत्तर देने के बजाय बगल झांकते रहे। राहुल गांधी ने डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट को-ऑर्डिनेटिंग कमेटी (दिशा) की मीटिंग में जर्जर सड़कों और गड्‌ढों की तस्वीरें दिखाकर PWD अधिकारियों और डीएम से पूछा कि सड़कों की हालत ऐसी क्यों है? 

फंड के बाद भी विकास क्यों नहीं: राहुल

नेता विपक्ष ने कहा कि जब सरकार फंड दे रही है तो ग्राउंड पर विकास और संरक्षण के काम क्यों नहीं हो रहे है? आप लोग क्या कर रहे हैं? इस मीटिंग में ऊंचाहार से BJP विधायक मंत्री मनोज पांडेय, एमएलसी राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, डीएम, सीडीओ पुलिस अफसरों के अलावा बिजली लोकनिर्माण के इंजीनियर भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के तुरंत बाद खत्म होगा ईरान युद्ध: ट्रंप
 

Related to this topic: