Bihar Election : राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी अब बिहार में भी वोट चोरी की साजिश रच रही है. महागठबंधन के लाखों वोटरों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं. वे बिहार के पूर्णिया में जनसभा को..
बिहार के पूर्णिया में राहुल गांधी बोले - नीतीश कुमार कुछ नहीं कर सकते, उनका रिमोट कंट्रोल पीएम मोदी के हाथ में.. |
Bihar Election : राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी अब बिहार में भी वोट चोरी की साजिश रच रही है. महागठबंधन के लाखों वोटरों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं. वे बिहार के पूर्णिया में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू ये चुनाव खरीदना चाहते हैं, लेकिन बिहार के युवाओं, खासकर Gen Z को संविधान की रक्षा करनी होगी. उन्होंने सस्ता डेटा दिया, ताकि युवा रील बनाएं, लेकिन रील से युवाओं को कुछ नहीं मिलता, सिर्फ अडानी-अंबानी को फायदा होता है. Reel आज का नशा है, जिससे युवा अपनी ऊर्जा बर्बाद कर रहे हैं. बिहार को रोजगार चाहिए, Reel नहीं.
उन्होंने कहा कि बिहार को एक बार फिर प्रगति करनी है. दुनिया के सबसे बेहतरीन कॉलेज और विश्वविद्यालय यहां बनने चाहिए. सबसे बेहतरीन अस्पताल बनने चाहिए, बिहार दुनिया के पर्यटन का केंद्र बनना चाहिए. खाद्य प्रसंस्करण का केंद्र बनना चाहिए. उद्योग का केंद्र बनना चाहिए. ये नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के बस की नहीं है. नीतीश कुमार कुछ नहीं कर सकते उनका रिमोट कंट्रोल पीएम मोदी के हाथ में है.
'गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए कोई काम नहीं होता'
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह दिल्ली से बिहार की सरकार चलाते हैं. यहां गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए कोई काम नहीं होता. यहां सिर्फ अडानी के लिए जमीन 1 रुपए में दी जाती है. नरेंद्र मोदी ने देश में जंगलराज लागू कर रखा है, उसमें धमकी का राज, नफरत का राज, बेरोजगारी का राज, नोटबंदी का राज, गलत जीएसटी का राज और जांच एजेंसियों का राज है. ये सरकार किसानों और मजदूरों के हक छीन रही है.
18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग खत्म
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण के लिए 18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/stone-pelting-on-vijay-sinha-convoy-said-rjd-goons-attacked/96751