Maharashtra : राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के सतारा में बलात्कार और उत्पीड़न से तंग आकर महिला डॉक्टर ने आत्महत्या की..
'किसी भी सभ्य समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी...', सतारा लेडी डॉक्टर सुसाइड केस को लेकर बोले राहुल गांधी |
Maharashtra : राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के सतारा में बलात्कार और उत्पीड़न से तंग आकर महिला डॉक्टर ने आत्महत्या की, जो किसी भी सभ्य समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी है. सतारा लेडी डॉक्टर सुसाइड केस को लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया.
राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने लिखा कि एक होनहार डॉक्टर बेटी, जो दूसरों का दर्द मिटाने की आकांक्षा रखती थी, भ्रष्ट सत्ता और तंत्र में बैठे अपराधियों की प्रताड़ना का शिकार बन गई.
उन्होंने कहा कि जिसे अपराधियों को जनता की रक्षा की ज़िम्मेदारी दी गई थी, उसी ने इस मासूम के खिलाफ़ सबसे घिनौना अपराध किया. उसके साथ बलात्कार और शोषण किया. उन्होंने आगे कहा कि रिपोर्ट्स के अनुसार, BJP से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों ने उस पर भ्रष्टाचार का दबाव डालने की कोशिश भी की. सत्ता संरक्षित आपराधिक विचारधारा का ये सबसे घिनौना उदाहरण है. यह आत्महत्या नहीं, संस्थागत हत्या है.
'सत्ता अपराधियों की ढाल बन जाए तो..'
राहुल गांधी ने कहा कि जब सत्ता अपराधियों की ढाल बन जाए तो न्याय की उम्मीद किससे की जाए? लेडी डॉक्टर की मौत इस BJP सरकार के अमानवीय और संवेदनहीन चेहरे को उजागर करती है. हम न्याय की इस लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ मज़बूती से खड़े हैं. भारत की हर बेटी के लिए अब डर नहीं, न्याय चाहिए.
सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर पिछले कुछ महीनों से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के बीच विवाद चल रहा था. इस विवाद में डॉक्टर भी फंसी हुई थी. यह वाद – विवाद एक मेडिकल जांच को लेकर हुआ था. विभागीय जांच भी शुरू हो गई थी. मृतका का आरोप है कि पुलिस सब इंस्पेक्टर गोपाल बदने ने 4 बार रेप किया है. मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा है. मकान मालिक का बेटा प्रशांत बनकर का भी नाम भी इस सुसाइड नोट में है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/weather-changes-half-of-madhya-pradesh-will-get-wet-predicts-meteorological/95418