कोलकाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एकसाथ निशाना साधा...
कोलकाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एकसाथ निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपने को देशभक्त करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश बेंच रहे है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वजह से ही बंगाल में भाजपा को अपनी झंडा फहराने का अवसर मिला। नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी गरीबों की नहीं, अमीरों की मददगार कर रहे हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हुगली जिले के श्रीरामपुर, दक्षिण चौबीस परगना के मटियाबुर्ज और धर्मतल्ला में कांग्रेस की चुनावी सभा में शिरकत की। उन्होंने कहा कि उनके (राहुल गांधी) खिलाफ नरेंद्र मोदी की सरकार ने कई मामले दर्ज किए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एक भी मामला नहीं है। इसकी वजह है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की सीथा मुकालबा नहीं करती।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, लोगों में नफरत फैलाते हैं और भय पैदा करते हैं। एक तरफ कांग्रेस की एकता और भाईचारे की विचारधारा है तो दूसरी तरफ आरएसएस व भाजपा की हिंसा और नफरत की विचारधारा है। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी आरोप लगाया और कहा कि उसे देशहित से मतलब नहीं, सत्ता से मतलब है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्रि ममता बनर्जी अपने वादे को पूरा करते हैं। युवकों को नौकरी देने का दोनों के वादे का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी से नहीं डरते, मोदी को उनसे डर लगता है। ममता बनर्जी भी राहुल गांधी से दूरी बना कर रखना चाहती है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/gunfire-chaos-at-white-house-dinner-trump-escorted-to-safety/179404