कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बंगाल में अपनी पार्टी की चुनावी सभाओं में भाजपा और टीएमसी पर एक साथ निशाना साधा।
कोलकाता। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बंगाल में अपनी पार्टी की चुनावी सभाओं में भाजपा और टीएमसी पर एक साथ निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा मिल कर देश में लोकतंत्र को खत्म कर रहने में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के कहने पर उठ-बैठ रहे है। बंगाल में टीएमसी की वजह से भाजपा को बढ़ावा मिल रहा है।
टीएमसी राज में बढ़ती बेरोजगारी का उठाया मुद्दा
राहुल गांधी ने कहा कि टीएमसी सरकार के शासनकाल में उद्योग-धंधे चौपट हो गए हो गए और बेरोगारी बढ़ी है। युवकों, मजदूरों, किसानों की समस्या बढ़ी है। टीएमसी और भाजपा, दोनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इस विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार का पहला दिन था। उन्होंने उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में कांग्रेस की चुनावी सभा में शिरकत की।
BJP-RSS पर देश की एकता को तोड़ने का आरोप
गांधी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा देश में नफरत फैला रही है। देश की एकता पर चोट कर रही है। आरएसएस और भाजपा अपने लोगों को संवैधानिक संस्थाओं में बैठा रही है और दूसरी ओर चुनावों में वोट की चोरी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के इशारे पर काम करते हैं। वे अमेरिका की इजाजत के बिना रूस, ईरान और किसी दूसरे देश के तेल नहीं खरीद सकते।
प्रधानमंत्री पर अमेरिका के इशारे पर काम करने का आरोप
कांग्रेस सासंद ने आरोप लगाया कि अमेरिका के लिए भारत का कृषि क्षेत्र को खोल दिया गया है और यहां किसान मजबूर हो रहे है। उन्होने अडानी और भाजपा की सांठगांठ और लूट का जिक्र करते हुए कहा कि अदानी और मोदी में फर्क नहीं है। उन्होंने कहा की देश को अडानी के हाथों बेचा जा रहा है। अडानी देश से बाहर नहीं जा सकते। अमेरिका उन्हें धर ले जाएगा। 21वीं सदी में डेटा को महत्वपूर्ण बताते हुआ कहा कि इसे अमेरिका के हवाले कर दिया है।
बंगाल में उद्योग और रोजगार को लेकर सरकार पर निशाना
कांग्रेस नेता ने कहा कि बंगाल में कम्युनिस्ट सरकार के समय औद्योगिक स्थिति खराब हुई ही, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के समय भी औद्योगिक स्थिति और ज्यादा खबार हुई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पांच लाख युवकों को रोजगार देने की बात करती है लेकिन 84 लाख युवकों ने बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बंगाल की किसानों की समस्याओं को जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उन्हें राहत नहीं मिलने वाली है।
बंगाल और देश में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर चिंता
राहुल गांधी ने आरजीकर मेडिकल अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना समेत कई घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने बंगाल में महिलाओं की असुरक्षा पर चिंता जताई और कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की वजह से देश में और टीएमसी सरकार की वजह से बंगाल में महिलाएं असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और टीएमसी से गुंडें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ हिसा करते हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/samrat-choudhary-set-to-become-bihar-cm-nitish-kumar-resigns/157437
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा