नरसिंहपुर जिले में रेलवे पुलिस ने गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं के कब्जे से करीब 14 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की बाजार कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
नरसिंहपुर: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में रेलवे पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्यवाही की गई है, जहां तीन महिलाओं के कब्जे से 14 किलो गांजा ज़ब्त कर तीनों महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। बताया गया है कि गाडरवारा रेलवे स्टेशन से गांजे की तस्करी की जा रही थी, जिसकी सूचना पर रेलवे पुलिस ने जांच के दौरान तीन महिलाओं के कब्ज़े से करीब 14 किलो गांजा बरामद किया और महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी की।
रेलवे स्टेशन पर महिलाओं से 14 किलो गांजा बरामद
इस दौरान यह पता नहीं चल सका है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि महिलाएं गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर सामान लेकर बैठी हुई थीं, जिसकी सूचना मुखबिर से मिली तो महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने कपड़े होना बताया था, लेकिन जब तलाशी ली गई तो उसमें गांजा बरामद हुआ जो लगभग 14 किलो था, जिसकी बजारू कीमत 3 लाख रुपये से अधिक की है।
ये भी पढ़ें- चंदौली में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर लगा आरोप