प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रायसेन की घटना, बाइक को टक्कर मारी

कार की छत पर युवक 200 मीटर तक लटका रहा

रायसेन। शहर के सागर रोड पर अमरावत के नजदीक रविवार रात 8 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयानक था कि एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

कार की छत पर युवक 200 मीटर तक लटका रहा

कार की छत पर युवक 200 मीटर तक लटका रहा

रायसेन की घटना, बाइक को टक्कर मारी

पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी रुकवाई

प्राइम न्यूज नेटवर्क

रायसेन। शहर के सागर रोड पर अमरावत के नजदीक रविवार रात 8 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयानक था कि एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, टक्कर के बाद बाइक सवार दो लोग सड़क पर गिर गये औऱ तीसरा व्यक्ति उछलकर कार के आगे के शीशे में फंस गया। इसके बाद भी चालक कार को करीब 200 मीटर तक दौड़ाता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी किया तब कार को रोका जा सका।

हादसे के बाद लोगों में रोष फैल गया और अमरावत इलाके में चक्काजाम कर दिया। लोगों ने मृतक अमित अहिरवार के परिवार को आर्थिक सहायता देने और आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसडीएम मनीष शर्मा, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा औऱ थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल मौके पर पहुंचे। एसडीओपी ने उत्तेजित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद चक्का जाम खत्म किया जा सका। पुलिस ने हादसे में घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा। मृतक अमित अहिरवार बनखेड़ी के रहन वाले थे और रायसेन की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

इसे भी पढेंः

दिल्ली - एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ा, गाजियाबाद सर्वाधिक प्रदूषित शहर

https://www.primenewsnetwork.in/state/air-pollution-rises-in-delhi-ncr/98554

Related to this topic: