प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

रायसेन में किसान की थ्रेशर में मौत

रायसेन में किसान गेहूं की थेसिंग कर रहा था, मशीन ने खींच लिया, सिर हुआ चकनाचूर

रायसेन। जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा आया है। यहाँ एक किसान अपने खेत में गेहूं की फसल की थ्रेसिंग कर रहा था।

रायसेन में किसान गेहूं की थेसिंग कर रहा था मशीन ने खींच लिया सिर हुआ चकनाचूर

farmer safety awareness |

रायसेन। जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा आया है। यहाँ एक किसान अपने खेत में गेहूं की फसल की थ्रेसिंग कर रहा था। काम के दौरान अचानक किसान का संतुलन बिगड़ गया और थ्रेशर मशीन ने उसे अपनी ओर खींच लिया।

खौफनाक, धर से अलग हुआ सिर

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा इतना भीषण था कि थ्रेशर के अंदर खिंच जाने के कारण किसान की गर्दन धड़ से पूरी तरह अलग हो गई। मशीन की तेज ब्लेडों में फंसकर किसान का सिर बुरी तरह पिस गया और मौके पर गाय-सा हो गया।शरीर के हाथ कट गए और हड्डियां चकनाचूर हो गईं। खेत में मौजूद लोगों ने जब तक मशीन बंद की, तब तक केवल किसान का धड़ ही शेष बचा था।

​पुलिस की कार्रवाई

​हादसे की सूचना मिलते ही बाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और क्या सुरक्षा मानकों में कोई कमी थी। फसल कटाई के सीजन में थ्रेशर मशीनों का उपयोग करते समय किसानों को अत्यंत सावधानी बरतनी चाहिए। ढीले कपड़े पहनने से बचें और मशीन के फीडिंग पॉइंट से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

यह भी पढ़े: प्रतियोगी छात्रा ने ट्रेन से कूद दी जान

https://www.primenewsnetwork.in/state/aspirant-student-jumps-before-train-dies/150413

Related to this topic: