नगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बकायेदारों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी तथा समय पर किराया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
किराया नहीं देने वाले दुकानदारों की दुकानों को सील करते माउंट आबू नगरपालिका के कर्मचारी |
सिरोही (राजस्थान): माउंट आबू में नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगरपालिका प्रशासन ने गुरुवार को सख्त कार्रवाई करते हुए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की पांच दुकानों को सीज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को जिला कलेक्टर सिरोही, उपखंड अधिकारी माउंट आबू एवं आयुक्त नगरपालिका माउंट आबू के निर्देशन में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकान संख्या 03, 07, 08, 12 एवं 43 को लंबे समय से किराया बकाया होने के कारण सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक महेंद्र बंजारा, कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण कुमार, सहायक राजस्व निरीक्षक प्रभात चंदेल, हितेश चंदेल, भरत कुमार (अनुबंधित कार्मिक), वीर विक्रम सहित नगरपालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। नगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बकायेदारों के विरुद्ध आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी तथा समय पर किराया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी।