प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दंपति ने बच्चों के साथ पानी की टंकी में लगाई छलांग

दंपति ने दो बच्चों के साथ पानी की टंकी में लगाई छलांग, चारों की मौत

जैसलमेर जिले के लोहारकी गांव में एक दंपति ने अपने दो छोटे बच्चों को पानी की टंकी में फेंक दिया और खुद भी पानी की टंकी में छलांग लगाकार आत्महत्या कर ली।

दंपति ने दो बच्चों के साथ पानी की टंकी में लगाई छलांग चारों की मौत

सांकेतिक तस्वीर |

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले के लोहारकी गांव में रविवार देर रात एक दंपति ने कथित तौर पर अपने बच्चों को पानी की टंकी में फेंकने के बाद खुद भी उसमें छलांग लगा दी, जिससे दंपति और उनके दो छोटे बच्चों की मौत हो गई। रामदेवरा स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) देवकिशन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक दंपति ने अपने छोटे बेटे और बेटी को टंकी में फेंकने के बाद खुद भी उसमें छलांग लगा दी है।

पुलिस को रविवार देर रात दी गई जानकारी

एसएचओ ने बताया, रविवार देर रात सूचना मिली थी कि लोहारकी गांव में एक दंपति ने अपने छोटे बेटे और बेटी को टंकी में फेंकने के बाद खुद भी उसमें छलांग लगा दी है। ग्रामीणों की मदद से चारों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान जसराज सुथार (30), उनकी पत्नी निरमा (28), उनके बेटे भरत (10) और बेटी मनीषा (5) के रूप में हुई है। ये सभी लोहारकी गांव के निवासी थे। उनके शवों को पोकरण अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

महाराष्ट्र में बढ़ई का काम करता था जसराज

पुलिस के अनुसार, जसराज के भाई ने कथित तौर पर उसे देर रात टंकी में छलांग लगाते हुए देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चारों डूब चुके थे। जसराज महाराष्ट्र में बढ़ई का काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह अपने पैतृक गांव लौटा था। एसएचओ ने बताया कि पुलिस की एक टीम ने पानी की टंकी का निरीक्षण किया है। फिलहाल इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिवार से औपचारिक रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि यह घटना घरेलू कलह से जुड़ी हो सकती है। 

(एएनआई)

मसूदन रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
 

Related to this topic: