प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में हंगामा...

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में हंगामा, इलेक्शन किया गया स्थगित

Rajasthan News : राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव की वोटिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ. इसके बाद जयपुर में...

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में हंगामा इलेक्शन किया गया स्थगित

राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में हंगामा, इलेक्शन किया गया स्थगित |

Rajasthan News : राजस्थान बार काउंसिल के चुनाव की वोटिंग के दौरान जमकर बवाल हुआ. इसके बाद जयपुर में हाईकोर्ट पोलिंग सेंटर का मतदान स्थगित कर दिया गया. इस पोलिंग सेंटर की बात करें तो 14,800 मतदाता थे. यहां 28 पोलिंग बूथ थे. आरोप लग रहा है कि मतदान शुरू हुआ.

उसके कुछ देर बाद कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया और अव्यवस्था फैल गई. इसको लेकर अन्य उम्मीदवारों ने ऐतराज जताया. फर्जी वोटिंग का भी आरोप लग रहा है. इसी के मद्देनजर चुनाव अधिकारी बसंत सिंह छाबा ने पहले आधे घंटे और फिर एक घंटे के लिए वोटिंग रोक दी. हंगामा शांत होने के बाद मतदान स्थगित कर दिया गया.

कुल 234 प्रत्याशी

उनका कहना है कि आगे मतदान को लेकर हाई पावर कमेटी फैसला लेगी. बता दें कि बार काउंसिल के लिए राजस्थान में वोटिंग हो रही है. जिसमें कुल 234 प्रत्याशी हैं. 84,292 मतदाताओं को वोट डालना था. सबसे ज्यादा जयपुर से 22,000 मतदाता हैं. जबकि राजस्थान हाईकोर्ट बेंच में बनाए गए पोलिंग सेंटर की बात करें तो 14,800 मतदाता हैं. 

इतना हंगामा हुआ कि वोटिंग रोकनी पड़ गई. जयपुर के अलावा कई अन्य जिलों में भी वोटिंग को लेकर हंगामे की खबरें आ रही हैं. कहीं और वोटिंग स्थगित नहीं की गई है. पहले बैलेट पेपर की गिनती 29 अप्रैल को होनी थी. अब हाईकोर्ट ने वोटिंग को स्थगित कर दिया है तो अब काउंटिंग को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-top-leaders-pay-tribute-on-pahalgam-attack-anniversary/176408


 

Related to this topic: