प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांदा में प्रजापति समाज की महारैली

बांदा में प्रजापति समाज की महारैली, राजभर ने सपा विधायक को दी खुली चुनौती

बांदा में प्रजापति समाज की महारैली में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने पिछड़ा आरक्षण के समान बंटवारे और समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की मांग उठाई।

बांदा में प्रजापति समाज की महारैली राजभर ने सपा विधायक को दी खुली चुनौती

बांदा में प्रजापति समाज की महारैली |

बांदा: कृषि उत्पादन मंडी समिति मैदान में सोमवार को आयोजित प्रजापति समाज की जन अधिकार महारैली में कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा विधायक को खुले मंच से चुनौती देते हुए कहा कि मां का दूध पिया है तो सामने आकर बताओ, गरीबों के इलाज का पैसा कहां गया? उनके इस बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राजभर ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों की सरकारों में गरीबों और पिछड़ों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ हुआ।

आरक्षण में हिस्सेदारी और राजनीतिक भागीदारी की मांग

उन्होंने कहा कि अब समाज जाग चुका है और चुनाव धमकियों से नहीं, बल्कि सम्मान देकर जीते जाएंगे। उन्होंने 27 प्रतिशत पिछड़ा आरक्षण को बराबर बांटने की मांग उठाते हुए कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने इस्तीफा देने तक का कदम उठाया था। वहीं महारैली की अध्यक्षता कर रहे भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने दावा किया कि बुंदेलखंड में प्रजापति समाज की आबादी 22 प्रतिशत से अधिक है, फिर भी राजनीतिक दलों में समाज को पर्याप्त भागीदारी नहीं मिल रही।

15 दिसंबर को बांदा में रैली का ऐलान

उन्होंने बबेरू में समाज के कथित उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए 15 दिसंबर को बांदा जिला मुख्यालय में विशाल रैली आयोजित करने का ऐलान किया। महारैली में महेश चंद्र, बृजलाल प्रजापति, मेजर अच्छेलाल, केशव प्रसाद प्रजापति, सुधीर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग और पदाधिकारी मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें- इटावा में पत्नी के सामने युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौके पर मौत
 

Related to this topic: