मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में NH-52 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दादी की अस्थियां विसर्जित करने उज्जैन जा रहे 22 वर्षीय विकास की मौत हो गई, जबकि उनके दादा गंभीर घायल हो गए।
राजगढ़ (मध्य प्रदेश)। जिले के सारंगपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर शुक्रवार को एहसानपुरा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमे अज्ञात वाहन ने दादी की अस्थियां विसर्जित करने उज्जैन जा रहे बाइक सवार दादा-पोते को टक्कर मार दी। इसमे 22 साल के पोते विकास की मौत हो गई, जबकि 62 साल के दादा आत्माराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो दादी की अस्थियां विसर्जित करने राजगढ जिले के सदाशिवगंज से उज्जैन जा रहे थे। एहसानपुरा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को इतनी जोरो की टक्कर मारी, जिससे वे सड़क पर गिर गए।
घायलों का परीक्षण कर शाजापुर किया रेफर
सूचना पर डायल 112 की मदद से दोनों को सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. गर्गी मालवीय ने जांच के बाद विकास को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल आत्माराम को प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों को इसकी जानकारी दी गई और शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा जा रहा हे वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: नालंदा सिपाही मौत मामले में होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली, 5 गिरफ्तार