प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • रुड़की के लंढोरा मे फिटनेस सेंटर पर अवैध वसूली का लोगों ने लगाया आरोप, गढ़वाल मंडल के रीजनल हेड डॉ. मोहम्मद आवेश ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया
  • मंगलवार सुबह सूतक काल के चलते हर की पौड़ी समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद किए, शाम 7:45 बजे तक सूतक का प्रभाव रहेगा
  • हरिद्वार: CM धामी ने 7 मार्च को होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए
  • झांसी के दो युवक ईरान मे फंसे, परिजनों ने मोदी सरकार से युवकों के हिंदुस्तान वापसी की लगाई गुहार
  • मथुरा : कान्हा की नगरी में होली का उत्सव, मंदिरों में गुलाल से होली खेली गई
  • हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कार को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत, 6 से ज्यादा घायल, घायलों का इलाज जारी
  • राज्यसभा के लिए BJP की लिस्ट जारी, बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन राज्यसभा उम्मीदवार तो पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा बने राज्यसभा प्रत्याशी
  • 9 मार्च को बंगाल पहुंचेगा चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे नेतृत्व, 10 मार्च को आयोग की अहम बैठक तय
  • सोनिया गांधी का PM मोदी पर बोला हमला, ईरान हमले को लेकर उठाए सवाल, कहा- हमले को लेकर पीएम मोदी ने क्यों कुछ नहीं बोला

राजनाथ सिंह ने ममता पर साधा तीखा निशाना

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा निशाना

कोलकाता। हुगली जिले के आमता में भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल लगातार पिछड़ता गया है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर साधा निशाना

West Bengal Assembly Elections |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हुगली जिलें के आमता में भाजपा की परिवर्तन रैली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिमं बंगाल ममता बनर्जी के शासनकाल में लगातार पिछड़ता गया है। अब उनका शासन खत्म होना चाहिए। इस राज्य. में परिवर्तन की जरूरत है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, उन राज्यों में विकास हुआ है। इस राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर ही विकास होगा। 

परिवर्तन का आह्वान किया

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि इस राज्य को बांग्लादेशी घुसपैठियों, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कटमनी सिंडीकेट, मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति से रक्षा करना है। यह तभी संभव है जब ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी सत्ता से बाहर हो जाए। उन्होंने गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई और कहा कि माताएं-बेटियां सुरक्षित नहीं है। गुंडों का राज है। टीएमसी के अत्याचार से साधारण आदमी परेशान है। इस राज्य में परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीता कर उसकी सरकार बनाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़े: ममता बनर्जी का भवानीपुर में जीत दावा

https://www.primenewsnetwork.in/state/mamata-claims-bhabanipur-victory/146907

Related to this topic: