प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दोटूक

राजनाथ सिंह का ममता बनर्जी पर हमला, पाकिस्तान को भी दी कड़ी चेतावनी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक चुनावी सभा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने पाकिस्ता ने भी कड़ी चेतावनी दी।

राजनाथ सिंह का ममता बनर्जी पर हमला पाकिस्तान को भी दी कड़ी चेतावनी

Rajnath Singh Targets Mamata, Warns Pakistan Over Threats |

कोलकाता। भाजपा नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना के तहत बैरकपुर में चुनावी सभा में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा ही, पाकिस्ता ने भी कड़ी चेतावनी दी कि बंगाल पर नजर उठाई तो खुदा जाने कितने तुम्हारे टुकड़े होंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि यह कोई जरूरी नहीं कि रक्षा के मामले में कोई बोले। वे रक्षा मंत्री होने के नाते बोलने के लिए अधिकृत हैं।

कोलकाता पर हमले की धमकी का दिया जवाब

गौरतलब है कि पाकिस्तान कोलकाता पर हमला करने धमकी दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूचबिहार में चुनावी सभा करने आए थे और उन्होंने इस मुद्दे पर जिक्र नहीं किया। इस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी एक चुनावी सभा में तंज कसा कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान द्वारा कोलकाता को धमकी दिए जाने पर चुप क्यों है। इसी के जवाब मे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को जवाब दने के लए वे अकेले ही काफी हैं। उनका इशारा था कि यह जरूरी नहीं कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ही बोले। इस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कुछ बोलने की जरूरत नहीं है।

पश्चिम बंगाल की स्थिति पर उठाए सवाल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की खिंचाई की। उसे 1971 के युद्ध की याद दिलाई और कहा कि पाकिस्तान की औकात ही कितनी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की औद्योगिक संकट, बेरोजगारी, मजदूरों का पलायन, बिगड़ी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, अराजकता, टीएमसी का आतंक समेत तमाम समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस राज्य का साधारण आदमी ममता राज से उब गया है और परेशान हो चुका है। वह परिवर्तन चाहता है। इस बार विधानसभा चुनव में परिवर्तन होकर रहेगा।  भाजपा के शासन से ही इस राज्य का भला होगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mamata-banerjee-slams-bjp-ec-of-dividing-voters/155391

ममता बनर्जी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाया वोटरों को बांटने का आरोप

Related to this topic: