प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पहचान छिपा दुष्कर्म, धर्म बदलने का दबाव

छात्रा से पहचान छिपाकर किया दुष्कर्म फिर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

भोपाल। मप्र की राजधानी में एक कॉलेज छात्रा के साथ धोखाधड़ी, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है।

छात्रा से पहचान छिपाकर किया दुष्कर्म फिर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Stop Sexual Violence |

भोपाल। मप्र की राजधानी में एक कॉलेज छात्रा के साथ धोखाधड़ी, दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने अपनी पहचान छिपाकर “आदित्य” नाम से छात्रा से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसके करीब आ गया।

फर्जी पहचान से जीता विश्वास

बताया जा रहा है कि आरोपी ने फर्जी पहचान के जरिए छात्रा का विश्वास जीता और फिर उसे अपने जाल में फंसाया। आरोप है कि इसके बाद उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर छात्रा पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

पीड़ित ने की शिकायत, पुलिस में मामला दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

न करें आंख मूंदकर भरोसा

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद कर भरोसा करने से पहले उसकी सही जानकारी जरूर जांच लें। इधर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है

यह भी पढ़े: कलेक्टर समेत 162 अधिकारी सरकारी स्कूल पढ़ाएंगे

https://www.primenewsnetwork.in/state/162-officers-collector-to-teach-in-govt-schools/152916

 

Related to this topic: