प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तात्या टोपे के हस्ताक्षर वाला...

तात्या टोपे के हस्ताक्षर वाला 169 साल पुराना दुर्लभ पत्र बरामद

भोपाल। ​मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इतिहास के पन्नों से एक ऐसी जानकारी निकलकर सामने आई है...

तात्या टोपे के हस्ताक्षर वाला 169 साल पुराना दुर्लभ पत्र बरामद

तात्या टोपे के हस्ताक्षर वाला 169 साल पुराना दुर्लभ पत्र बरामद |

भोपाल। ​मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इतिहास के पन्नों से एक ऐसी जानकारी निकलकर सामने आई है, जिसने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अनछुए पहलुओं को उजागर कर दिया है। केंद्र सरकार के 'ज्ञान भारत मिशन' के तहत पुराने रिकॉर्ड्स के डिजिटलीकरण के दौरान, मध्य प्रदेश राज्य अभिलेखागार (Archives) से महान क्रांतिकारी तात्या टोपे द्वारा हस्ताक्षरित एक 169 साल पुराना दुर्लभ पत्र बरामद हुआ है।

​दुलर्भ पत्र की विशेषताएं

यह पत्र न केवल ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह उस समय की सैन्य और रणनीतिक सूझबूझ का जीवंत प्रमाण भी है। यह पत्र 'चैत्र बदी 7, संवत 1914' (1857 ईस्वी) का है। इसे बुंदेली/हिंदी भाषा में 'मराठमोली' लिपि में लिखा गया है।

गुप्त रणनीतियों का विवरण

पत्र में 1857 की क्रांति की तैयारियों और गुप्त रणनीतियों का विवरण है। यह साबित करता है कि विद्रोह अचानक नहीं हुआ था, बल्कि इसके पीछे गहरी योजना थी। यह पत्र सूबेदारों, सरदारों, सिपाहियों और हवलदारों को संबोधित किया गया था। इसमें चरखारी के राजा के एक प्रस्ताव का जिक्र करते हुए सभी से एकजुट होकर विचार-विमर्श करने का आह्वान किया गया है।

​"तात्या साहब बहादुर" का आदेश

​विशेषज्ञों के अनुसार, पत्र में लिखा है, ​"तात्या साहब बहादुर के आदेशानुसार, सभी सिपाहियों और सरदारों को एकत्र होकर विचार करना चाहिए। जो कुछ भी सर्वसम्मति से तय होगा, वह हमें स्वीकार्य होगा।"

ऐतिहासिक महत्व

​पुरातत्व विभाग के आयुक्त मदन कुमार नागरगोजे ने इस खोज को एक "ऐतिहासिक कड़ी" बताया है। उन्होंने कहा कि तात्या टोपे के हस्ताक्षर इस पत्र को अत्यंत दुर्लभ और कीमती बनाते हैं। यह पत्र तात्या टोपे के मध्य भारत (बैतूल, गढ़ाकोटा, ग्वालियर, झांसी और शिवपुरी) के उन दौरों की पुष्टि करता है, जो उन्होंने क्रांति के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से किए थे।

​देश के स्वतंत्रता संग्राम की परतें खोलेगी यह पत्र

यह खोज न केवल शोधकर्ताओं के लिए नए रास्ते खोलेगी, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को और अधिक गहराई से समझने में भी मदद करेगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/us-prepares-hypersonic-missile-option-for-iran-strike/181565

Related to this topic: