मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित देश के कई शहरों में होने वाली डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने और पीड़ितों को राहत देने के लिए रिजर्व बैंक ने बड़ी पहल की है।
भोपाल/नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के कई जिलों सहित देश के कई शहरों में होने वाली डिजिटल धोखाधड़ी को रोकने और पीड़ितों को राहत देने के लिए रिजर्व बैंक ने बड़ी पहल की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल ट्रांजैक्शन (Digital Transactions) में होने वाली धोखाधड़ी से आम जनता को बचाने के लिए एक नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क 'कस्टमर लायबिलिटी इन डिजिटल ट्रांजैक्शंस' (Customer Liability in Digital Transactions) जारी किया है।
नए नियम में ₹25,000 तक का मुआवजा
यह कदम विशेष रूप से छोटे मूल्य के फ्रॉड के मामलों में ग्राहकों के भरोसे को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। यदि कोई ग्राहक डिजिटल धोखाधड़ी का शिकार होता है और वह इसकी सूचना 5 दिनों के भीतर बैंक और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (1930) पर देता है, तो उसे नुकसान का 85% या अधिकतम ₹25,000 (जो भी कम हो) तक का मुआवजा मिल सकता है।
यह भी खास की लापरवाही पर भी राहत
इस नए प्रस्ताव की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यदि ग्राहक की ओर से कोई अनजाने में गलती (जैसे OTP साझा करना) हुई है, तब भी वह मुआवजे का हकदार हो सकता है। RBI का मानना है कि डिजिटल सुरक्षा का बोझ केवल ग्राहकों पर नहीं होना चाहिए। यह नियम 1 जुलाई, 2026 से प्रभावी होने की संभावना है। वर्तमान में RBI ने इस पर 6 अप्रैल, 2026 तक जनता और हितधारकों से सुझाव मांगे हैं।
बैंकों की जिम्मेदारी
बैंकों को अब 24x7 फ्रॉड रिपोर्टिंग सिस्टम उपलब्ध कराना होगा। साथ ही, ₹500 से अधिक के हर डिजिटल ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को तुरंत SMS अलर्ट भेजना अनिवार्य होगा। मुआवजे का गणित (उदाहरण) ऐसे स्पष्ट होगा। अगर आपके साथ ₹20,000 का फ्रॉड होता है, तो नए नियमों के तहत आपको इसका 85% यानी ₹17,000 वापस मिल सकते हैं। वहीं, ₹50,000 के फ्रॉड की स्थिति में अधिकतम सीमा ₹25,000 ही रहेगी।
RBI का उद्देश्य
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बैंक शिकायतों के निपटारे में लगने वाले समय को कम करना और छोटे ट्रांजैक्शन करने वाले ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। इससे डिजिटल पेमेंट ईकोसिस्टम और भी सुरक्षित और विश्वसनीय बनेगा है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/nurse-attacks-husband-with-blade-in-hotel-room/148362
नर्स पत्नी ने सो रहे पति पर ब्लेड से किया ताबड़तोड़ हमला, गंभीर घायल