प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने राज्य के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े शिक्षक पदों को भरने के लिए...

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू |

भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने राज्य के सरकारी स्कूलों में खाली पड़े शिक्षक पदों को भरने के लिए अतिथि शिक्षकों के पंजीकरण की घोषणा कर दी है। इस बार पूरी प्रक्रिया पोर्टल 3.0 (GFMS Portal) के माध्यम से डिजिटल रूप में संपन्न होगी। ​नया पंजीकरण 2 मई, 2026 से शुरू होगा। पुराने आवेदक 12 मई, 2026 से प्रोफाइल अपडेट कर सकेंगे। ​अनुभव प्रमाण पत्र मर्ज करने की प्रक्रिया 12 मई से 22 मई, 2026 तक होगी।

ऐसे होगी ​भर्ती प्रक्रिया

जो उम्मीदवार पहली बार आवेदन कर रहे हैं, वे 2 मई से पोर्टल पर अपनी आईडी बनाकर शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारी दर्ज कर सकेंगे। आवेदक पहले से पंजीकृत हैं, उन्हें अपनी प्रोफाइल को अपडेट करना अनिवार्य है। इसमें वे अपनी नई शैक्षणिक योग्यता या पात्रता परीक्षा (TET 2018 या उसके बाद) के अंक जोड़ सकते हैं।

​दस्तावेज सत्यापन जरूरी

पंजीकरण या अपडेट के बाद, उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन संकुल प्राचार्य (Sankul Principal) से कराना होगा। बिना सत्यापन के आपका स्कोर कार्ड जनरेट नहीं होगा, जिसके बिना आप चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे।

सरकार ने किया पोर्टल को अपग्रेड

सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने के लिए पुराने पोर्टल को अपग्रेड कर नया वर्जन '3.0' लागू किया है। अकेले ग्वालियर जिले में ही लगभग 997 से अधिक पदों पर नियुक्ति होती है और पूरे प्रदेश में हजारों रिक्तियां उपलब्ध हैं। चयन पूरी तरह से स्कोर कार्ड और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदकों के लिए आवश्यक निर्देश

​यदि आपका पोर्टल 2.0 पर पंजीकृत मोबाइल नंबर बंद हो गया है, तो उसे बदलने की प्रक्रिया भी 12 मई से शुरू होगी। ​सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण और सत्यापन पूर्ण कर लें ताकि शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ में ही उनकी नियुक्ति सुनिश्चित हो सके।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/sc-upholds-ec-move-on-central-observers-in-bengal/181882

Related to this topic: