मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज में सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक ने एक बार फिर तीन युवकों की जान ले ली। मऊगंज जिले के पन्नी-पथरिया नेशनल हाईवे पर बाइक सवार युवक खतरनाक तरीके से रील बना रहे थे।
मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज में सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक ने एक बार फिर तीन युवकों की जान ले ली। मऊगंज जिले के पन्नी-पथरिया नेशनल हाईवे पर बाइक सवार युवक खतरनाक तरीके से रील बना रहे थे। खबरों के अनुसार, बाइक पर सवार युवक हाथ में 'लाइटर गन' लहराते हुए और तेज रफ्तार में बाइक को कट मारते हुए चला रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर (ट्रक) से जा टकराई।
हादसे में 3 दोस्तों की मौके पर मौत
इस भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमरीश कोल (22), उपलक्ष्य कोल (17) और हेमराज कोल (17) के रूप में हुई है। सभी मृतक बेला, लौर थाना क्षेत्र के निवासी थे।
पीछे से आ रहे दो अन्य दोस्त भी चपेट में आये, घायल
घटना के समय उनके साथ पीछे से आ रहे दो अन्य दोस्त भी हादसे की चपेट में आ गए, जो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस मैके पर पुहंची, दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में किया
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। घटनास्थल से एक संदिग्ध लाइटर गन भी बरामद किया गया है।
लापरवाही खतरे को आमंत्रित करती है
यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लापरवाही बरतने के खतरों को उजागर करती है। चलती सड़क पर स्टंट करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह चालक के सा दूसरों की जान के लिए भी बेहद खतरनाक है।
यह भी पढ़े: भाजपा विधायक प्रीतम लोधी- SDOP में विवाद
https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-mla-pritam-lodhisdop-clash-escalates-over-aukaat-remark/175845