प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नौगाम विस्फोट को लेकर बोले फारूख अब्दुल्ला..

नौगाम विस्फोट को लेकर फारूख अब्दुल्ला का बयान, कहा - 'जो जिम्मेदार हैं, उनसे..'

Jammu and Kashmir :  फारूख अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि ये हमारी ग़लती है, जो लोग इस विस्फोटक को बेहतर समझते हैं, हमें पहले उनसे बात करनी चाहिए थी..

नौगाम विस्फोट को लेकर फारूख अब्दुल्ला का बयान कहा -   जो जिम्मेदार हैं उनसे

नौगाम विस्फोट को लेकर फारूख अब्दुल्ला का बयान, कहा - 'जो जिम्मेदार हैं, उनसे..' |

Jammu and Kashmir :  फारूख अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि ये हमारी ग़लती है, जो लोग इस विस्फोटक को बेहतर समझते हैं, हमें पहले उनसे बात करनी चाहिए थी कि इससे कैसे निपटना है? 9 लोगों की जान चली गई. उन्होंने नौगाम विस्फोट को लेकर बयान दिया था.

फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि वहां घरों को कितना नुकसान हुआ? हम अभी दिल्ली के संकट से बाहर नहीं निकले हैं, जहां हर कश्मीरी पर उंगलियां उठाई जा रही हैं. वो दिन कब आएगा? जब वो मानेंगे कि हम हिंदुस्तानी हैं और हम इसके लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं, जो जिम्मेदार हैं. उनसे पूछें कि क्यों इन डॉक्टरों को ये रास्ता अपनाना पड़ा? क्या वजह थी? इसकी गहन जांच और अध्ययन की ज़रूरत है.

फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि हमसे कहीं न कहीं ग़लतियां हुई होंगी और उन्हें सुधारने की ज़रूरत है. हमें देखना चाहिए कि हम कहां चूक रहे हैं, लोग हमें क्यों नहीं स्वीकार कर रहे हैं? कोई तो वजह होगी. नतीजे आ गए हैं, लोगों ने सरकार बना दी है, उन्हें(नीतीश कुमार) लोगों के साथ न्याय करना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि हमें खुश होना चाहिए, इससे सीख मिलती है, घबराना नहीं चाहिए, हार से सीख मिलती है और जहां भी कमियां हैं, हम उन्हें सुधारने की कोशिश करेंगे. 

डीजीपी ने बताई यह वजह

डीजीपी ने बताया कि एफआईआर संख्या 162/2025, थाना नौगाम की जांच के दौरान, 9 और 10 नवंबर 2025 को फरीदाबाद से विस्फोटक पदार्थों, रसायनों और अभिकर्मकों की बड़ी मात्रा भी बरामद की गई. यह बरामदगी, हमारी अन्य बरामदगियों की तरह परिवहन करके थाना नौगाम के खुले क्षेत्र में सुरक्षित रूप से रखी गई थी. निर्धारित प्रक्रिया के हिस्से के रूप में बरामदगी के नमूनों को आगे फोरेंसिंक और रासायनिक परीक्षण के लिए भेजना आवश्यक था. बरामदगी के विशाल स्वरूप के कारण यह प्रक्रिया पिछले 2 दिनों से अर्थात् कल और परसों एफएसएल टीम द्वारा जारी थी. बरामदगी की अस्थिर और संवेदनशील प्रकृति की वजह से नमूना लेने और संभालने की प्रक्रिया एफएसएल टीम द्वारा अत्यंत सावधानी से की जा रही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश, इसी दौरान कल रात लगभग 11:20 बजे एक आकस्मिक विस्फोट हो गया. बता दें कि इस विस्फोट में 9 लोगों की मौत हो गई है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/know-what-the-dgp-said-about-the-naugam-blast/97716