प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रेस को सवाल पूछने का अधिकार ही नहीं

नाम बदलने वाले प्रेस वार्ता का नाम अब प्रेस एकालाप’ कर देंः अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने वाले अब ‘प्रेस वार्ता’ का नाम बदलकर ‘प्रेस एकालाप’ कर दें क्योंकि जब सिर्फ बयान दिया जाना है और प्रेस को सवाल पूछने का अधिकार ही नहीं है...

नाम बदलने वाले प्रेस वार्ता का नाम अब प्रेस एकालाप’ कर देंः अखिलेश यादव

 लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि नाम बदलने वाले अब ‘प्रेस वार्ता’ का नाम बदलकर ‘प्रेस एकालाप’ कर दें क्योंकि जब सिर्फ बयान दिया जाना है और प्रेस को सवाल पूछने का अधिकार ही नहीं है तो बिना वार्तालाप ‘वार्ता’ शब्द का क्या अर्थ रह जाता है? माननीय सबका समय क्यों खराब कर रहे हैं, प्रेस रिलीज भेजकर ही काम चलाएं और दोनों का समय बचाएं। अखिलेश यादव ने कहा कि सत्य यह है कि उत्तर प्रदेश में सवालों की भरमार है, लेकिन इनके पास जवाब ही नहीं हैं। मुँह मोड़ कर जाना, मैदान छोड़कर भागना भी कहलाता है। ये शासन में पक्षपात करते हैं और प्रेस वार्ता में एकतरफा बयानबाजी। अब क्या यह भी कहेंगे कि ‘प्रश्न सुनने के मूड में नहीं हैं।

इसे भी पढेंः   PM Modi ने BRICS शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा 2026 को सर्वसम्मति से अपनाने की घोषणा की

Related to this topic: