प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पश्चिम बंगाल में दो मई को...

पश्चिम बंगाल में दो मई को 15 बूथों पर दोबारा मतदान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दो मई को 15 बूथों पर पुनर्मतदान होगा। दक्षिण चौबीस परगना जिले के मगरा...

पश्चिम बंगाल में दो मई को 15 बूथों पर दोबारा मतदान

पश्चिम बंगाल में दो मई को 15 बूथों पर दोबारा मतदान |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दो मई को 15 बूथों पर पुनर्मतदान होगा। दक्षिण चौबीस परगना जिले के मगरा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार बूथों पर पुनर्मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इस बाबत राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को निर्देश दिया है। 

चुनाव आयोग ने जिन बूथों पर पुनर्मतदान का निर्देश दिया है, वहां 29 अप्रैल को चुनाव हुआ था। उन  बूथों पर ईवीएम पर कागज या गोंद चिपकाने और सीसीटीवी के कुछ समय तक बंद रहने की शिकायत मिली थी। सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग दक्षिण चौबीस परगना जिले के तहत फलता विधानसभा क्षेत्र से 32 शिकायतें, डायमंड हार्बर से 29 शिकायें, मगराहाट दक्षिण से 13 शिकायतें और बजबज से तीन शिकायतें मिली थीं।

ईवीएम में खराबी, बथों पर कब्जा, धमकी, सीसीटीवी के बंद होने की शिकायतें मिली थी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्त को मामले की तहकीकात करने का आदेश दिया था। उनकी रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग ने 15 बूथों पर पुनमर्मतदान कराने के निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/us-prepares-hypersonic-missile-option-for-iran-strike/181565

Related to this topic: